Monsoon Hair Care Tips:मानसून का मौसम जैसे ही दस्तक देता है, वैसे ही हमारे बालों की मुश्किलें भी शुरू हो जाती हैं. भीगना, उमस और पसीना, ये सब मिलकर स्कैल्प को चिपचिपा और ऑयली बना देते हैं. खासतौर पर जो लोग पहले से ही ऑयलीस्कैल्प से परेशान रहते हैं, उनके लिए यह मौसम किसी बुरे सपने से कम नहीं होता.
डॉ. आंचलबताती हैं कि, मानसून में स्कैल्प का ऑयली होना एक सामान्य समस्या है, लेकिन अगर सही देखभाल की जाए तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है. आइए जानें उनके बताए कुछ आसान और असरदार उपाय जो मानसून के दौरान बालों को हेल्दी, फ्रेश और चिपचिपेपन से मुक्त रख सकते हैं.
ये भी पढ़े- फैशन में चाहिए बैलेंस, कलर ब्लॉकिंग से ऐसे बनाएं अपने लुक को स्टाइलिश
शैंपू का सही चुनाव करें
मानसून में सही शैंपू का इस्तेमालकरना चाहिए जो एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को हटाए बिना स्कैल्प को नुकसान पहुंचाए. सल्फेट-फ्री और pHबैलेंस्डशैंपूऑयलीस्कैल्प के लिए बेस्ट होते हैं. शैंपू हफ्ते में कम से कम 2 बार करें.
हेयरवॉश के बाद कंडीशनर सही तरीके से लगाएं
कई लोग गलती से कंडीशनर जड़ों में भी लगा देते हैं, जिससे स्कैल्प और ज्यादा चिपचिपा हो जाता है. कंडीशनर को सिर्फ बालों की लंबाई और सिरों तक लगाएं.
नीम और एप्पलसाइडरविनेगर का इस्तेमाल करें
नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और एप्पलसाइडरविनेगरस्कैल्प का pHबैलेंस करता है. एक चम्मच एप्पलसाइडरविनेगर को एक कप पानी में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और कुछ मिनट बाद धो लें.
ड्रायशैम्पू या हेयर पाउडर लगाएं
अगर रोज शैंपू करना संभव नहीं है, तो ड्रायशैम्पू या घरेलू हेयर पाउडर जैसे कि मुल्तानी मिट्टी और बेसन का पाउडर भी मददगार हो सकता है. यह स्कैल्प से एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है और बालों को फ्रेश लुक देता है.
ज्यादा तेल न लगाएं
मानसून में हेवीऑयलिंग से बचें. नारियल या बादाम तेल की कुछ बूंदों को हल्का गुनगुना करके एक घंटे के लिए लगाएं और फिर माइल्डशैंपू से धो लें.
मानसून में ऑयलीस्कैल्प की समस्या को नज़रअंदाज न करें. कुछ छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर आप अपनेबालोंकोचिपचिपेपनसेमुक्त, हेल्दीऔरचमकदारबनासकते हैं.
ये भी पढ़ें: आंखें बताती हैं इन खतरनाक बीमारियों का पता, गलती से भी न करें नजरअंदाज
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
