Astrology, Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों पर ग्रहों और नक्षत्र का प्रभाव रहता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों को दर्शाता है. वहीं जब क्रूर, पाप और उग्र ग्रह इन राशियों को प्रभावित करते हैं तो ऐसे लोग दिल की बात आसानी से जुबान तक नहीं ला पाते हैं यानि इजहार करने में संकोच करते हैं, जिस कारण इन्हें परेशानी भी उठानी पड़ती है. ये राशियां कौन सी हैं आइए जानते हैं-

वृषभ राशि (Taurus)- ज्योतिष शास्त्र में वृषभ राशि में स्वामी शुक्र है. शुक्र ग्रह को भोग विलास का कारक भी माना गया है. वृषभ राशि की कुंडली में शुक्र ग्रह जब शुभ और मजबूत होता है तो ऐसे लोगों को प्रेम जल्दी होता है. लेकिन वहीं जब शुक्र कमजोर या पाप ग्रह राहु या केतु से दूषित हो जाता है तो स्थितियां बदल जाती है. इस स्थिति मे व्यक्ति अपनी बात को कहने से घबराता है. ऐसे लोग गलत चीजों को भी कभी चुपचाप सहन करते रहते हैं. ये लोग दिल की बात को जुबां तक लाने में बहुत समय लेते हैं. एक अज्ञात भय इन्हें सताता रहता है. कभी कभी ये अनावश्यक जिद भी मन में रख लेते है. जिस कारण इनके मन में क्या चल रहा है सामने वाला भांप ही नहीं पाता है. जिन लोगों का नाम 'ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से आरंभ होता है, उनकी राशि वृषभ कहलाती है.  

सिंह राशि (Leo)- इस राशि के लोगों को आसानी से नहीं समझा जा सकता है. ये बहुत गहरे होते हैं. ये लोग गहरी से गहरी बात को भी सीने में दफन कर लेते हैं. इनके मुंह से कोई भी राज बाहर नहीं आ सकता है. ये अपने कार्यों को चुपचाप करने में विश्वास करते हैं. सिंह राशि के लोग अपने लक्ष्य को लेकर बहुत ही गंभीर और सतर्क रहते हैं. ये भी अपनी दिल को बात का बताने में बचते हैं. जिस कारण कभी-कभी इन्हें परेशानी भी उठानी पड़ती है. इस आदत के कारण इन्हें मानसिक तनाव की स्थिति का भी सामना करना पड़ता है. सिंह  राशि का स्वामी सूर्य है. यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति खराब है तो ऐसे लोग कम बोलने वाले होते हैं. कई बार इनकी वाणी में दोष भी देखा जाता है. कठोर वचन बोलने के कारण इन्हें वो सम्मान नहीं मिल पाता है जिसके ये हकदार होते हैं.  जिन लोगों का नाम इन अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से शुरु होता है, उनकी राशि सिंह होती है.

Pitra Dosh: कुंडली में मौजूद ये खतरनाक दोष, जीवन में एक नहीं अनेक बाधाएं और कष्ट देता है, जानें इसके लक्षण और उपाय

Venus transit 2022: वृषभ राशि में शुक्र का प्रवेश, कन्या राशि वालों को लव के मामले में दिलाएगा सफलता, जानें अन्य राशियों का राशिफल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.