अदिति राव हैदरी ने मार्क्स एंड स्पेंसर का ऑटम 16 कलेक्शन लांच किया
एजेंसी | 09 Sep 2016 03:25 AM (IST)
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने गुरुवार को यहां मॉल ऑफ इंडिया में मार्क्स एंड स्पेंसर के प्रीमियम स्टोर में ऑटम 16 कलेक्शन का अनावरण किया. इस अवसर पर हैदरी ने काली रंग के चिक ड्रेस के साथ सिल्क की शर्ट पहन रखी थी. इस नए कलेक्शन के बारे में हैदरी ने कहा, "मुझे हमेशा से मार्क्स एंड स्पेंसर पसंद रहा है और इसके कपड़े बेहद उच्च गुणवत्ता के होने के साथ ही स्टाइलिश होते हैं. इस कलेक्शन में मेरा पसंदीदा चिक वाइड लेग क्रॉप्ड जींस और लांग वॉटरफॉल जैकेट है, जिसे किसी भी कपड़े के साथ पहना जा सकता है. इसके अलावा मुझे कैमिसोल और शार्ट्स भी काफी अच्छे लगे. ये बेहद खूबसूरत हैं." मार्क्स एंड स्पेंसर रिलायंस इंडिया के प्रबंध निदेशक वेणु नायर ने बताया, "मॉल ऑफ इंडिया में हाल ही में खोले गए हमारे स्टोर में नोएडा के उपभोक्ताओं से लिए मार्क्स एंड स्पेंसर का बेहतरीन कलेक्शन है. इसमें स्टाइल से लेकर सीजन के मुताबिक सभी तरह के कपड़े हैं. हमें उम्मीद है कि हमारे उपभोक्ता इस नए कलेक्शन को पसंद करेंगे."