जब साड़ी या लहंगे को स्टाइल करने की बात आती है, तो हम अलग-अलग तरह के ब्लाउज़ स्टाइल करने की कोशिश में रहते हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी हों. हालांकि हॉफ स्लीव, क्वाटर स्लीव और लंबी बाजू वाले ब्लाउज हमेशा एक बेहतरीन विकल्प होते हैं. ज्यादातर लोग पूरी बाजू वाले ब्लाउज को चुनना पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि उससे लुक हैवी हो जाता है, लेकिन कैटरीना कैफ की बात कुछ और है. कैटरीना कैफ कभी भी अपने आउटफिट्स के साथ प्रयोग करने से नहीं कतराती. इसीलिए आज की इस स्टोरी में हम आपके लिए कैटरीना कैफ के वो 3 लुक लेकर आए हैं जहां उन्होंने पूरी बाजू के ब्लाउज़ पहन कर अपने इंडियन लुक को परफेकट बनाया.
कुछ समय पहले कैटरीना कैफ ने अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए इस फ्लोरल पिंक सब्यसाची साड़ी का चुनाव किया. उन्होंने इसे फुल-स्लीव ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया. एक स्लीक हेयरडू के साथ एक्ट्रेस इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं.
कैटरीना ने इस बार के लहंगे में ऑल-ब्लैक लुक में धूम मचाई. ब्लैक फुल स्लीव ब्लाउज़ के साथ उन्होंने फ्लोरल हाई-वेस्ट स्कर्ट और मैचिंग दुपट्टे को स्टाइल किया था. स्टेटमेंट सिल्वर चोकर नेकलेस, स्मोकी आईज़ और स्लीक हेयरडू ने एक्ट्रेस के लुक को पूरा किया.
इस सब्यसाची में कैटरीना कैफ एक दुल्हन की तरह नज़र आ रही हैं. लाल लहंगे में स्टेटमेंट गोल्ड बॉर्डर जिसे उन्होंने फुल स्लीव मैचिंग ब्लाउज के साथ पहना था.
यह भी पढ़ेंः
