✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

वाराणसी: नए साल पर होर्डिंग से बाहर हुए शिवपाल यादव

ABP News Bureau   |  02 Jan 2017 07:10 PM (IST)
वाराणसी: नए साल पर होर्डिंग से बाहर हुए शिवपाल यादव
1

समाजवादी पार्टी में मचे घमासान का असर अब होर्डिंग और पोस्टर पर भी दिखने लगा है. रविवार को एसपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यूपी में एक अलग ही रंग देखने को मिला. एक तरफ जहां अखिलेश समर्थकों ने रविवार को समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर कब्जा कर लिया तो वहीं जगह-जगह पर होर्डिंग और पोस्टर्स पर भी अखिलेश ही छाए दिखे. वाराणसी में सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखा. वाराणसी में नए साल की शुभकामना के लिए लगाए गए होर्डिंग में शिवपाल यादव नदारद दिखें.

2

रविवार को जैसे ही समाजवादी पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव ने शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने की घोषणा की, वैसे ही अखिलेश यादव के समर्थकों के चेहरे खिल गए. नए साल में अखिलेश यादव के बढ़ते कद पर प्रदेशभर में बधाई देने वालों का तांता लग गया. वाराणसी में समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव अभिषेक मिश्रा द्वारा लगवाए गए होर्डिंग में अखिलेश यादव को यूथ आइकॉन बताया गया है. होर्डिंग में सपा के स्लोगन काम बोलता है के साथ नए साल की शुभकामना दी गई है.

3

हालांकि वाराणसी में एक खेमा ऐसा भी है जो एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और शिवापल सिंह यादव का सपोर्ट कर रहा है.

4

इस होर्डिंग की बड़ी बात यह है कि इसमें अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और समाजवादी सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह की तस्वीर तो लगी हुई है लेकिन ना तो इस होर्डिंग में शिवपाल यादव की तस्वीर है और ना ही अमर सिंह की. इस होर्डिंग को देखकर तो यही लगता है कि अब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी शिवपाल यादव और अमर सिंह से खुश नहीं है.

5

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. नए साल के पहले दिन ही समाजवादी पार्टी के अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को पद से हटा दिया गया और अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया.

  • हिंदी न्यूज़
  • India-news
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • वाराणसी: नए साल पर होर्डिंग से बाहर हुए शिवपाल यादव
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.