नई दिल्ली: स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा महिला युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने तक के अपने सफर पर आत्मकथा लिख रही हैं, ये आत्मकथा जुलाई में बाजार में आ जाएगी. आत्मकथा के प्रकाशक हार्पर कोलिंस ने बताया कि एस अगेंस्ट आड्सशीषर्क से आत्मकथा सानिया और उनके पिता इमरान मिर्जा ने लिखी है. हार्पर कोलिंगस के मुख्य संपादक और प्रकाशक वी के कार्तिक ने कहा,‘ सानिया की उपलब्धियां असाधारण है और उसकी आत्मकथा भी बेहतरीन और प्रेरक है.विम्बलडन जूनियर युगल खिताब जीतकर 16 साल की उम्र में सुखिर्यों में आई सानिया युगल रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी हैं. उसने कहा,‘‘मैं उम्मीद करती हूं कि अगली पीढी के भारतीय टेनिस खिलाड़ियों के लिए यह किताब काफी उपयोगी होगी. यदि मेरी कहानी से एक युवा भी प्रेरित होकर ग्रैंडस्लैम जीतता है तो मुझे खुशी होगी. आत्मकथा में उसके शीर्ष तक पहुंचने के सफर, राह में आई बाधायें, कैरियर के उतार चढावों को बताया गया है. इसमें उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कई पहलुओं को भी शामिल किया गया है. सानिया की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुआ है.