✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

तस्वीरें: बिहार के जोगबनी में ट्रेन हादसा, नौ डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत

एबीपी न्यूज, वेब डेस्क   |  03 Feb 2019 08:36 AM (IST)
1

दुर्घटनास्थल पर क्रेन और अन्य मशीनों के माध्यम से ट्रेन में फंसे लोगों को निकाला गया है. घटना सुबह 4 बजे के आसपास हुई है जिसमें सबसे पहले ग्रामीणों ने फंसे लोगों की मदद की.

2

एक्सीडेंट में एसी कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के मुताबिक सुबह 3 बजकर 58 मिनट पर यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है जिस जगह पर ट्रेन पटरी बदलती है उसी जगह हादसा हुआ है.

3

सीमांचल एक्सप्रेस को आज रात 9 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचना था. आनंद विहार से फिलहाल किसी भी ट्रेन के रूट को डायवर्ट नहीं गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताया है.

4

घटनास्थल पर रेलवे के जीएम सहित बड़े अधिकारी मौजूद हैं. एनडीआरएफ की टीम राहत अभियान चला रही है जबकि बरौनी और सोनपुर स्टेशन से राहत ट्रेन आई है.

5

घटनास्थल पर मौजूद रेलवे के जीएम ने बताया है कि यात्रियों को हाजीपुर स्टेशन ले जाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोकर पैसेंजर्स को बस के माध्यम से गंतव्य तक छोड़ा जाएगा.

6

रेल मंत्री ने ट्वीट किया, जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद राहत और बचाव का काम जारी है. दुर्घटना सहादाई बुजुर्ग स्टेशन के पास हुई है.

7

सोनपुर स्टेशन के लिए हेल्प लाइन नंबर 06158221645, हाजीपुर के लिए 06224272230 और बरौनी के लिए हेल्प लाइन नंबर 0627923222 जारी किया गया है.

8

बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. जोगबनी से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं, 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यहां देखें क्या हैं घटनास्थल के हालात.

9

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे के बाद सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया है. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर किए हैं.

10

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घटना पर ट्वीट किया है. सीमांचल एक्सप्रेस हादसे के बाद तीन ट्रेन को कैंसिल और तीन ट्रेन को डायवर्ट किया गया है. राहत और बचाव का कार्य जारी है.

  • हिंदी न्यूज़
  • India-news
  • भारत
  • तस्वीरें: बिहार के जोगबनी में ट्रेन हादसा, नौ डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.