बर्फ की चादर में लिपटी पहाड़ियां, दिल्ली में भी बदला मौसम का मिज़ाज
हिमाचल में बर्फबारी से लोगों के घर और गाड़ी सबपर बर्फ की परत जम गई है. बर्फ से ढके पहाड़ों का मंजर काफी अच्छा है.
हिमाचल प्रदेश में भी जमकर बर्फबारी हुई. हिमाचल के कुल्लू जिले के सोलांग घाटी बर्फ की चादर में ढकी हुई नजर आई.
आज सुबह हुई ताजा बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले के सोनमार्ग में सफेद बर्फ की चादर फैल गई. जम्मू शहर में 16.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
हिमाचल के कुल्लू, लाहौल और स्पीति जिलों की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी का पर्यटक जमकर लुत्फ ले रहे हैं.
देश भर में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. कई राज्यों में बर्फबारी हो रही है. जगह-जगह हुई स्नोफॉल से टेम्परेचर में गिरावट आई है और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद की जा रही है. राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की ठंड महसूस की गई. केदारनाथ में भी बर्फबारी से यहां का तापमान -6 डिग्री तक पहुंच गया. हर तरफ बर्फ का सफेद चादर बिछा है. मंदिर के ऊपर बर्फ है. आज काफी कम संख्या में श्रद्धालु दिखे शिव दर्शन के लिए हरिद्वार से केदारनाथ पहुंचे एक श्रद्धालु ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि ठंड जरूर है लेकिन भोले की फौज पर कोई असर नहीं पड़ा है. बर्फबारी होने से मजा और बढ़ गया है.