चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
भारत माता की जय-जयकार के साथ पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दीवाली

सभी तस्वीरें- ट्विटर
प्रधानमंत्री ने पिछले साल दिवाली अमृतसर के खालसा स्थित डोगराई वॉर मेमोरियल में मनायी थी.. जबकि 2014 की दीवाली सियाचिन में सैनिकों के साथ मनायी थी.
ये पहली बार नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीवाली के मौके पर जवानों के साथ सरहद पर जा रहे हैं.
देखिए सभी तस्वीरें...
मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पिछली दो दीवाली सेना के जवानों के साथ सरहद पर मना चुके हैं.
पीएम करीब एक घंटे तक जवानों के साथ रहे. इस दौरान भारत माता की जय-जयकार के नारे भी लगे.
दीवाली मनाने के मामले में बाकी सभी प्रधानमंत्रियों से अलग परंपरा की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के सुमडो में पहुंचकर ITBP, सेना और डोगरा स्काउट के साथ दिवाली मनाई.
इस दौरान पीएम मोदी ने चांगो गांव के लोगों से भी मुलाकात की. ये गांव सुमडो के करीब था.