तस्वीरें: मध्य प्रदेश में इंदौर के गोल्डन होटल में लगी भीषण आग, फंसे लोगों को निकाला गया
एबीपी न्यूज़ | 21 Oct 2019 11:06 AM (IST)
1
आग के बाद इलाके में चारों और धुआं फैल गया है.
2
आग लगने के बाद आस पास की कई दुकानों को भी खाली कराया गया है.
3
दमकल विभाग के कर्मचारी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं.
4
मध्य प्रदेश में इंदौर के एक होटल में भयानक आग लग गई है. इंदौर में विजय नगर के गोल्डन होटल में आग लगी है. मौके पर दमकल की टीम मौजूद है और आग बुझाने की कोशिश जारी है. बताया जा रहा है कि होटल में फंसे लोगों को निकाल लिया गया है. आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक देखी जा सकती हैं.
5
आग किस वजह से लगी है फिलहाल इसकी सटीक जानकारी नहीं मिली है.
6
हालांकि कहा जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है.
= 6">