✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

तस्वीरों की जुबानी, पटना-इंदौर एक्सप्रेस हादसे की कहानी!

एबीपी न्यूज़   |  20 Nov 2016 11:56 AM (IST)
1

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि NDRF की टीम पुखरायां जाएगी. राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ”मैंने एनडीआरएफ के डीजी से बात की है. एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं. वो खुद रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रखने के लिए वहां जा रहे हैं.” एनडीआरएफ की टीम के मौके पहुंचने से रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आने की उम्मीद है.

2

3

4

यूपी के कानपुर के पास पुखरायां में सुबह 3.30 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे गए. उत्तर प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद ने अब तक 91 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है. इसके साथ ही डीजीपी ने 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी जानकारी दी है.

5

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

6

7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”पटना इंदौर एक्सप्रेस दुर्घटना में इतने लोगों की मृत्य दुखद है. मैंने रेलमंत्री सुरेश प्रभु से बात की है. वे खुद घटना पर नजर बनाए हुए हैं.”

8

9

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर ट्रेन हादसे पर डीजीपी से बातचीत करके राहत कार्य पर नजर रखने के लिए कहा है. जिस जगह हादसा हुआ वहां के आसपास के गांव के लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं.

10

दुर्घटना में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच खबर है कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु खुद मौके पर जाकर हालात का जायजा लेंगे. रेल मंत्री के 12 के बाद किसी भी वक्त पहुंचने की उम्मीद है. रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा पहले ही घटना स्थल के लिए निकल चुके हैं.

11

हादसे में स्लीपर के 6 और एसी के 3 कोच सबसे ज्यादा दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं. खबरों के मुताबिक सबसे ज्यादा मौतें s 1 और s 3 कोच में हुईं हैं. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.

12

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया कि डीजीपी से बात कर हादसे में घायल लोगों को ले जा रही एंबुलेंस के लिए ट्रैफिक रूट को साफ करने के लिए कहा गया है. हादसे पर सीएम अखिलेश यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने के आदेश दिए हैं.

13

रेल राज्यमंत्री राजन गोहान ने एबीपी न्यूज़ को बताया, ”एक साथ 14 कोच का डिरेल होना गंभीर मामला है. प्रशासन राहत और बचाव के काम में लगा है. रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा घटना स्थल के लिए निकल गए हैं. दुर्घटना की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं लेकिन अभी हमारी प्राथमिकता राहत और बचाव काम है.”

14

15

मौके पर राहत और बचाव का काम बेहद तेजी से जारी है. एनडीआरएफ की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं. राहत बचाव कार्य में सेना की भी मदद ली जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन पर निगरानी के लिए रेलवे और यूपी प्रसाशन के कई बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.

16

रेल मंत्रालय ने दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. मृतकों के परिजनों के लिए 3.5 रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 50 हजार और साधारण रूप से घायलों के लिए 20 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया है. इसके साथ ही पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रुप ये घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया.

  • हिंदी न्यूज़
  • India-news
  • भारत
  • तस्वीरों की जुबानी, पटना-इंदौर एक्सप्रेस हादसे की कहानी!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.