कानपुर रेल हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, अबतक 145 लोगों की मौत
घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है. आसपास के गांव के लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं.
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी मृतक के परिजनों को 2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.
साथ ही पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रुप ये घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.
रेल मंत्रालय ने दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. मृतकों के परिजनों के लिए 3.5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 50 हजार और साधारण रूप से घायलों के लिए 20 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.
उत्तर प्रदेश में कानपुर में रविवार सुबह इंदौर से पटना जा रही इंदौर-राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में मरने वालों की संख्या 145 के पार चली गई है, जबकि 200 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया.
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिये हैं. प्रभु ने ट्वीट किया, ‘‘इस दुर्घटना के बाद राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं. मेडिकल और अन्य मदद पहुंचाई गई है. जांच के आदेश दिए गए हैं.’’
इस हादसे में एसी के 5, स्लीपर के 6, जनरल के दो और लगैज के एक डब्बे को नुकसान पहुंचा है. सबसे ज्यादा नुकसान S-2 बोगी को हुआ है.
हादसा इतना भयानक था कि ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे गए. कई डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए. उनके परखच्चे उड़ गए.
कानपुर के पुखरायां में रात भर बचाव और राहत अभियान चला. हालांकि रात में किसी भी यात्री के जिंदा निकाले जाने की खबर नहीं थी.
अब तक मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि अभी भी लोग ट्रेन के अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने जाने का काम किया जा रहा है.