आज से आप पेट्रोल पंप पर डेबिट कार्ड स्वैप कराकर ले सकेंगे 2000 कैश
फिलहाल ये सुविधा देश के उन 2500 पेट्रोल पंप पर ही मिलेगी जहां एसबीआई की स्वाइप मशीन लगी होगी.
अगले 3 दिनों में ये सुविधा देश के 20 हजार पेट्रोल पंप पर भी मिलने लगेगी.
अगले 3 दिनों में उन पेट्रोल पंप पर ये सुविधा मिलेगी जहां HDFC, Citibank और ICICI की कार्ड स्वाइप मशीन होगी.
- बैंक और एटीएम में लाइन कम करने के मकसद से शुरू की जा रही ये सुविधा 24 नवंबर के बाद भी जारी रहेगी
पेट्रोल पंपों पर कार्ड स्वाइप कर 2000 रुपये हर व्यक्ति निकाल सकता है. आरबीआई और एसबीआई की ये संयुक्त मुहिम है और जहां एसबीआई की पीओएस मशीनें हैं वहीं ये सुविधा मिल सकेगी.
हालांकि एक दिन में एक डेबिट कार्ड से एक बार ही इस सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
जिस तरह से आप कोई सामान खरीदने के लिए डेबिट कार्ड को मशीन में स्वाइप करते हैं, उसी तरह आपको अपना कार्ड स्वाइप करना होगा, जिसके बदले में पेट्रोल पंप की तरफ से 2000 रुपए नगद आपको मिल जाएंगे
देश के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंप पर आप कार्ड स्वाइप कर पैसे निकाल सकते हैं, जी हां बिलकुल एटीएम की तरह.
नोटबंदी का आज दसवां दिन है. आज से बहुत कुछ बदल रहा है. सबसे बड़ी बात ये है कि आज से आपको पेट्रोल पंप पर भी दो हजार रुपए का कैश मिलेगा.
इसके लिए आपको पेट्रोल पंप पर अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा.