एयर एशिया का ऑफर, 17 जुलाई तक टिकट बुक कराने पर मिलेगी 20% की छूट
एबीपी न्यूज़ | 11 Jul 2016 06:47 AM (IST)
नई दिल्ली: घूमने का शौक रखने वालों के लिए खुशखबरी है. निजी विमान कंपनी एयर एशिया ने दीवाली त्योहार के दौरान उसकी उड़ानों के जरिए यात्रा करने वालों को किराए में 20 प्रतिशत तक छूट की घोषणा की है. खुशखबरी ! अब राजधानी एक्सप्रेस 'एसी 2' के किराए में करें हवाई सफर कंपनी का कहना है कि यह विशेष प्रोत्साहन अभियान आज शुरू हुआ और 17 जुलाई तक चलेगा. इसके तहत 18 जुलाई से 24 नवंबर 2016 तक यात्रा करने वालों को किराए में छूट दी जा रही है. कंपनी का ये भी कहना है कि 20 फीसदी की यह छूट भारत के साथ-साथ मलेशिया, थाइलैंड, इंडोनेशिया और फिलीपीन में भी लागू होगी. एयर एशिया के सीईओ अमर अबरोल ने कहा, ‘’ हमें 20 फीसदी छूट के इस राउंड को शुरू करते हुए खुशी हो रही है. यात्रियों के लिए यह सुनहरा अवसर है, जब वह विदेश घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं. साल के अंत में घूमने की प्लानिंग करने का यह सबसे अच्छा मौका है.’’