एक्सप्लोरर
महिलाओं के प्रति कब बदलेगी हमारे नेताओं की संवेदनहीन सोच?
1/8

नई दिल्ली: आजादी के 68 साल बाद भी हमारा समाज महिलाओं को लेकर कितना बदला है, खासकर देश को दिशा देने वालों नेताओं की सोच कितनी बदली है, वक़्त-वक़्त पर उनके संवेदनहीन बयान इसकी चुगली करते हैं. ताज़ा बयान यूपी बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की है जिन्होंने बीएसपी अध्यक्ष मायावती को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी की. उनके बयान ने नेताओं के संवेदनहीनता को जग जाहिर कर दिया है. हालांकि बीजेपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए दयाशंकर सिंह को न सिर्फ पार्टी पद से हटाया है, बल्कि पार्टी से भी छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है. बदकिस्मती ये है कि ये पहला मामला नहीं है जब राजनेताओं ने महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया हो. आइए नजर डालते है कुछ ऐसे नेताओं पर जिन्होंने समय-समय पर महिलाओं के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है.
2/8

दिग्विजय सिंह, कांग्रेस महासचिव: महिलाओं के लिए गंदी टिप्पणी में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी पीछे नहीं रहे हैं. मध्यप्रदेश के मंदसौर से सांसद मीनाक्षी नटराजन को दिग्विजय सिंह ने सौ टंच माल कहा था. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, "हमारी सांसद मीनाक्षी नटराजन गांधीवादी, सीधी और ईमानदार नेता हैं. वो सबके पास जाती हैं. गांव-गांव जाती हैं. मुझे भी राजनीति का अच्छा- खासा अनुभव है. मीनाक्षी सौ टंच माल हैं."
Published at : 21 Jul 2016 01:02 PM (IST)
View More
टॉप हेडलाइंस
विश्व
महाराष्ट्र
आईपीएल 2026
बॉलीवुड
Source: IOCL


























