आज का राशिफल, 17 मई(गुरुवार): जानिए किस राशि वालों के लिए आज का दिन है बेहद खास
मीन (Pisces) राशि- प्रतिष्ठा के लिए दिन खास नहीं है. दोस्तों से मदद मिलेगी. सोच समझकर बोलें. पिता के साथ वक्त बिताएं.
कुंभ (Aquarius) राशि- धन संबंधी काम ध्यान से करें. किसी को जोश में धन ना दें. रिश्तों में सावधानी रखें. ऊं रुद्राय नम: का जप करें. नीले और काले रंग से परहेज करें.
मकर (Capricorn) राशि- सेहत और धन के लिए दिन खास नहीं है. किसी से झूठा वादा ना करें. पके हुए भोजन का दान करें.
धनु (Sagittarius) राशि- समय खास नहीं है. कोई नुकसान कर सकता है. जल्दबाजी में गलत फैसले ले सकते हैं. किसी को धन ना दें. हल्दी बांटें.
वृश्चिक (Scorpio) राशि- समय सही है. अचानक यात्रा हो सकती है. रिश्तेदार साथ देंगे. सेहत का ध्यान रखें. शत्रु मुखर हैं. ऊं नारायण नमो नम: का जप करें.
तुला (Libra) राशि- फैसले गलत हो सकते हैं. सेहत का ख्याल रखें. किसी के बारे में गलत ना कहें. दही का दान करें.
कन्या (Virgo) राशि- गले का ख्याल रखें. दांतो का ख्याल रखें. आज की पढ़ाई का लाभ मिलेगा. पेट का ख्याल रखें. पीला धागा दाहिनी कलाई में बांधें.
सिंह (Leo) राशि- भाग्य साथ है. धैर्य रखें. देर से मेहनत का फल मिलेगा. कोई आपकी निंदा कर सकता है. अरहर की दाल का दान करें.
कर्क (Cancer) राशि- कोई भटका सकता है. विचारों में भटकाव आ सकता है. दोस्तों से मर्यादित व्यवहार करें. मनोभाव पर कंट्रोल रखें. लाल कपड़े ना पहनें. हं हनुमते नम: का जप करें. वाहन ध्यान से चलाएं.
मिथुन (Gemini) राशि- दोपहर के बाद लाभ होगा. दोस्तों से अनबन हो सकती है. पेट का ख्याल रखें. हल्का भोजन लें. कच्ची सब्जी का दान करें.
वृष (Taurus) राशि- दिन अच्छा है. ऊर्जा रहेगी. बहकावे में ना आएं. अर्गला स्त्रोत का पाठ करें.
मेष (Aries) राशि- सोच समझकर बोलें. वाहन ध्यान चलाएं. पिता या घर के बड़ों की सेहत का ख्याल रखें. गेहूं का दान करें.
आज (17 मई) के राशिफल में गुरूजी पवन सिन्हा बता रहे हैं कि सभी राशि वालों का हाल कैसा रहेगा.