आज का राशिफल, 23 मई बुधवार: जानिए किस राशि वालों को लव लाइफ में सतर्क रहने की जरूरत है
आज (23 मई) का राशिफल में जानें मेष राशि वालों का कैसा है दिन? वृषभ राशि वालों का सेहत का हाल? कर्क राशि वाले क्या सावधानी रखें? कन्या राशि वाले क्या करें उपाय? वृश्चिक राशि वालों के धन का हाल? धनु राशिवालों को कैसे नुकसान होगा? मकर राशि वालों के लव लाइफ का हाल? मीन राशि वालों के प्रमोशन का क्या होगा? अन्य सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा.
मीन (Pisces) राशि- प्रतिष्ठा और प्रमोशन का ख्याल रखें. समाजिक गतिविधियों में बाधा आ सकती है. वाहन ध्यान से चलाएं. चींटियों को आटा दें.
कुंभ (Aquarius) राशि- सेहत के लिए दिन खास नहीं है. सोच समझकर फैसला लें. सिर, आंख और गले का ख्याल रखें.
मकर (Capricorn) राशि- जल्दबाजी से नुकसान होगा. वाद- विवाद से बचें. प्रेम संबंध में सतर्क रहें. कुत्तों को भोजन दें.
धनु (Sagittarius) राशि- भाषा से नुकसान हो सकता है. भाग्य ठीक है. पेट और पीठ का ख्याल रखें. ऊं हं हनुमते नम: का जप करें. रोली का तिलक करें.
वृश्चिक (Scorpio) राशि- समय सही है. मेहनत बढ़ानी होगी. धन का ख्याल रखें. नीले ,लाल और काले कपड़े ना पहनें. कुत्तों को भोजन दें.
तुला (Libra) राशि- दिन कमजोर है. गृहस्थी में परेशानी हो सकती है. भाषा पर नियंत्रण रखें. कच्ची सब्जियों का दान करें.
कन्या (Virgo) राशि- दिन अच्छा है. लाभ होगा. विपरीत लिंग से मर्यादित व्यवहार करें. आटे का दान करें.
सिंह (Leo) राशि- प्रेम संबंधों के लिए दिन कमजोर है. यात्रा में अपनी सेहत और सामान का ख्याल रखें. आलस हावी हो सकता है. बुजुर्गों की सलाह लें. माताजी का सलाह से काम करें. भवावेश में फैसले ना लें. दूध या दूध से बनी चीज का दान करें.
कर्क (Cancer) राशि- घर- गृहस्थी का ख्याल रखें. दोस्तों से संबंध कमजोर होंगे. दिन ठीक है. वाहन चलाने से बचें. ऊं नम: शिवाय का जप करें. ऊं हं हनुमते नम: का जप करें.
मिथुन (Gemini) राशि- भाग्य कमजोर है. सोच समझकर फैसले लें. सोच समझकर बोलें. वाद-विवाद से बचें. उड़द की दाल का दान करें.
वृष (Taurus) राशि- सेहत के लिए दिन कमजोर है. भाग्य साथ है. आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. कोई बड़ा फैसला ना लें. अर्गला स्त्रोत का पाठ करें. चावल का दान करें.
मेष (Aries) राशि- संभलकर चलें. भाग्यपक्ष ठीक है. सोच समझकर फैसले लें. धन के लिए दिन कमजोर है. दोपहर बाद सुखद बदलाव होंगे. सिर, गले और छाती का ख्याल रखें. बड़े भाई बहनों को दूध या दूध से बनी चीज दें.