आज का राशिफल, 3 अप्रैल मंगलवार: इन राशि वालों को आज मिल सकता है धन लाभ
मकर: सिर और आंख का विशेष रूप से ख्याल रखें. समय ठीक है थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी होगी. आज कोई बाधाएं नहीं उत्पन्न करेगा. खुद के कारण वाद-विवाद ना उत्पन्न हो, ख्याल ऱखें. उड़द की दाल का दान करें
मीन: दोपहर के बाद मंगल काम ना करें. मन को शांत रखें. खुशमिजाज लोगों के साथ समय बिताएं. गुड़ या गुड़ से बनी चीज का दान करें.
कुंभ: वक्त अच्छा है. कठिनाईयों के बाद लाभ होगा. शत्रु परेशान कर सकते हैं. गेहूं का दान करें.
धनु: जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. वाहन सोच-समझकर चलाएं, दुर्घटना के योग हैं. गरिष्ठ भोजन ना करें. आग और बिजली से जुड़े कार्यों में सतर्क रहें. ऊं रुद्राय नम: का जाप करें.
वृश्चिक: मन थोड़ा चंचल और चिंतित है. धीरे-धीरे आपके कार्य बनेंगे. अधिक चिंता ना करें. भाग्यपक्ष कमजोर है. कर्मपक्ष को अधिक बढ़ाना पड़ेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखिए. खट्टी चीजों से परहेज करें. सोच-समझकर बोलें और आलस्य ना करें. दूध का दान अवश्य कर दें.
तुला: सिर, आंख, गले और संक्रमण संबंधी मामलों में विशेष ख्याल रखें. नए कार्यों को करने में बाधाएं आ सकती हैं. बहुत सोच-समझकर बोलें. भावुक होकर फैसले लेने से बचें. मां या मां समान स्त्री से सलाह लेने के बाद किसी कार्य को करें. ऊं दुं दुर्गाय नम: का जाप करें.
कन्या: दिन आपके लिए अच्छा है. यात्राओं के कारण परेशान हो सकते हैं. वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें. सूर्य को जल दें.
सिंह: दिन थोड़ा कमजोर है. संभलकर चलने की आवश्यकता है. मां, मित्र और वाहन को लेकर सतर्क रहें. जो काम पूरा ना कर पाएं उसका वायदा ना करें. प्रतिष्ठा में नुकसान होगा. माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें. फालतू खर्चों से बचें. चावल का दान करें.
कर्क: भाग्यपक्ष ठीक है. उन्नति के मौके मिलेंगे. मन व्यथित और परेशान रहेगा. कार्यों में बाधाओं के बीच आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलते रहेंगे. भाषा पर नियंत्रण रखें. अपने राज किसी से शेयर ना करें. जल में शहद मिलाकर सूर्य अर्पित करें.
मिथुन: धन के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है. केमिकल और बिजली के कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा. वाहन ध्यान से चलाए. पेट संबंधी दिक्कत ना हो, ख्याल रखें, कुत्तों को भोजन जरूर कराएं.
वृष: घर-गृहस्थी और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है. मन व्यथित रहेगा. कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे. अपशब्द बोलने से बचें. अपने सहयोगी पर आंख बंदकर के भरोसा ना करें. रात में वाहन ना चलाएं. चीनी का दान करें.
मेष: आंख, सिर और गले के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है. गरिष्ठ भोजन करने से बचें. धन का ध्यान रखें. शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं. सूर्य को जल दें.
मेष राशि वाले क्या करें उपाय ? वृष राशि वाले क्यों हो सकते हैं परेशान ? मिथुन राशि वालों के कैसे बनेंगे काम ? कर्क राशि वाले क्या ना करें आज ? गुरुजी पवन सिन्हा से जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल.