वर्ल्ड कैंसर डे 2018: इन चीजों से परहेज करें कैंसर के मरीज

कैंसर के मरीजों को रॉ फूड नहीं खाने चाहिए. जैसे सलाद, स्प्राउट्स.
कैंसर होने पर सैचुरेटिड फूड्स बहुत हाई एमाउंट में नहीं खाने चाहिए. इसी तरह से ट्रांस फैट फूड भी नहीं खाने चाहिए.
कैंसर के मरीजों को अक्सर ये समझ नहीं आता कि आखिर वे किन चीजों का सेवन करें और किन चीजों को ना खाएं. एबीपी न्यूज ने इसी के चलते न्यूट्रिशनिस्ट और फाउंडर ऑफ न्यूट्री हेल्थ की डॉ. शिखा शर्मा से बात की. तो चलिए जानते हैं कैंसर के मरीजों की डायट के बारे में.
बहुत देर तक फास्टिंग ना रखें और ना ही फूड स्किप करें.
बहुत ज्यादा सीफूड भी ना खाएं.
कैफीन, कॉफी, टी, कोला और चॉकलेट इत्यादि का सेवन भी कम ही करना चाहिए.
बहुत मीठा, चिकनाहट वाले फूड, फ्राइड फूड भी नही खाने चाहिए.
ऑयली फूड और जंकफूड जैसे फ्रेंच फ्राइस, पोटैटो, चिप्स, पिज्जा नहीं खाने चाहिए.
स्पाइसी फूड, थिक ग्रेवी फूड, हाई फैट फूड से भी परहेज करना चाहिए.
नोट: ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.