आजकल वजन घटाने के टिप्स दे रहे हैं विवेक ओबरॉय
एजेंसी | 04 Aug 2016 04:33 AM (IST)

अभिनेता विवेक ओबरॉय को आगामी गैंगस्टर फिल्म 'राय' के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए 18 किलोग्राम वजन घटाना है. उनका कहना है कि वजन घटाने-बढ़ाने के लिए सही प्रक्रिया जरूरी है. फिल्म के प्रारंभिक दृश्य में विवेक को अपने युवा अवतार के लिए वजन घटाने की जरूरत है. विवेक ओबरॉय (39) ने कहा कि कभी-कभी शारीरिक परिवर्तन भूमिकाओं के लिए आवश्यक है. विवेक ने कहा, "कलाकार के रूप में, हमें कुछ भूमिकाओं के लिए शारीरिक रूप से खुद को बदलने की जरूरत होती है. मेरे लिए वजन बढ़ाना-घटाना नहीं, बल्कि सही प्रक्रिया जरूरी है, जिसका प्रभाव आगे चलकर न पड़े." विवेक के एक करीबी सूत्र ने कहा कि 'साथिया' का यह अभिनेता लगभग एक महीने से तरल पदार्थ ले रहा है. सूत्र ने बताया, "विवेक के आहार विशेषज्ञ ने ट्रेनिंग शुरू होने से पहले उन्हें बहुत-सारा गर्म पानी, जूस और हर्बल लिक्विड पीने के लिए कहा है." विवेक राम गोपाल वर्मा की 'राय' में पूर्व अंडरवल्र्ड डॉन मुथप्पा राय की भूमिका में दिखाई देंगे. विवेक पहली बार नकारात्मक किरदार निभाते नर आएंगे.