✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करते हैं ये दमदार सुपरफूड!

ABP News Bureau   |  08 Jul 2017 09:39 AM (IST)
1

सोयाबीन और सोया प्रोडक्ट्स- सोयाबीन और सोया प्रोडक्‍ट्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं. जो लोग हाई कॉलेस्ट्रॉल से गुजर रहे होते हैं उनके लिए सोया बेस्ट सुपरफूड है. बेशक सोया टोटल कॉलेस्ट्रॉल को कम ना करे लेकिन वो बैड कॉलेस्ट्रॉल को जरूर कम कर देता है. सोया में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और सैचुरेटिड फैट्स का लोअर लेवल होता है.

2

सैमन फिश- ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर सैमन मछली खाने से भी कॉलेस्ट्रॉल को आसानी से कम किया जा सकता है. ये हार्ट डिजीज़ के रिस्क को भी कम करता है. एक सप्ताह में कम से कम एक बार सैमन फिश जरूर खाएं. फिश बेक्ड और ग्रिल्ड करके खाना ज्यादा अच्छा है. आप चाहे तो फिश ऑयल सप्लीमेंट्स भी डॉक्टर की सलाह पर खा सकते हैं.

3

ऑरेंज जूस- स्वीट, टैंगी ऑरेंज जूस में कॉलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है. रोजाना 2 से 3 कप ऑरेंज जूस लें. ध्यान रहें जूस ताजा हो पैक्ड ना हो. अगर आप जूस नहीं पी पा रहे तो रोजाना कम से कम एक संतरा जरूर खाएं.

4

ओटमील- ब्रेकफास्ट में एक बॉउल ओटमील खाना कॉलेस्ट्रॉल कम करने का बेहतर आइडिया है. ओटमील में सोलेबल फाइबर हाई लेवल का होता है जो कि कॉलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है. रोजाना ओटमील खाने से कार्डियोवस्कुलर डिजीज़ और टाइप टू डायबिटीज का रिस्क भी कम हो जाता है.

5

ग्रीन टी- रोजाना कुछ कप ग्रीन टी पीकर आप आसानी से कॉलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं. आप चाहे तो ग्रीन टी के सप्लीमेंट्स भी डॉक्टर की सलाह पर ले सकते हैं.

6

नई दिल्लीः आजकल के लाइफस्टाइल में बैड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ना आमबात है. बैड कॉलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. एक्सपर्ट की मानें तो हाई कॉलेस्ट्रॉल ओवरऑल सेहत के लिए नुकसानदायक है. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ सुपरफूड्स के जरिए आप आसानी से कॉलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं. जानिए कौन से हैं ये सुपरफूड.

7

बादाम- रोजाना बादाम के सेवन से गुड कॉलेस्ट्रॉ़ल बढ़ने लगता है और बैड कॉलेस्ट्रॉल कम होने लगता है. सलाद, दही और सीरियल में भी बादाम को पीस कर डाला जा सकता है. एक मुट्ठी भर बादाम का रोजाना सेवन करना चाहिए. अखरोट और फ्लैक्स सीड्स खाने से भी बैड कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है.

8

नोट: आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

  • हिंदी न्यूज़
  • Health-news
  • हेल्थ
  • बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करते हैं ये दमदार सुपरफूड!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.