इन टिप्स को अपनाएंगे तो हमेशा बचे रहेंगे डेंगू से
ABP News Bureau | 27 Aug 2016 07:26 AM (IST)
नईदिल्लीः बारिश के मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल फीवर, टायफायड जैसे वायरस सक्रिय हो जाते हैं. ऐसे में और भी जरूरी हो जाता है कि आप अपना ध्यान रखें. आज हम आपको बता रहे हैं डेंगू को होने से आप कैसे रोक सकते हैं. डेंगू से बचाव के लिए ये तरीके अपनाएं आपने! * डेंगू से बचने और मच्छरों को अंडे देने से रोकने के लिए घर में पानी जमा होने से रोकना चाहिए. बाहर रखे साफ पानी के बर्तनों जैसे पालतू जानवरों के पानी के बर्तन, बगीचों में पानी देने वाले बर्तन और पानी जमा करने वाले टैंक इत्यादि को साफ रखें. * घर के अंदर फूलदानों में पानी जमा न होने दें और उन्हें हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें. * मच्छर प्रतिरोधक का इस्तेमाल करें. * पूरी बाजू की कमीज और पायजामा या पैंट पहनें. * यह भी ध्यान रखें कि खिड़कियों के पर्दे सुरक्षित हों और उनमें छेद न हों. * एयर कंडीशंड कमरों में रह कर बीमारी से बचा जा सकता है. * जिन लोगों के घर में कोई डेंगू से पीड़ित है, वह थोड़ा ज्यादा ध्यान रखें कि मच्छर दूसरे सदस्यों को न काटे. * बीमारी को फैलने से बचाने के लिए पीड़ित को मच्छरदानी के अंदर सोना चाहिए. * सूर्य उदय और अस्त के समय व शाम को घर के अंदर रहें, क्योंकि मच्छर इस वक्त ज्यादा सक्रिय होते हैं. * दीवारों, दरवाजों और खिड़कियों की दरारों को भर दें. दरवाजों और खिड़कियों की अच्छे से जांच कर लें. * कूलर का पानी अक्सर बदलते रहे और हर सप्ताह इसमें कीटनाशक दवाई डालें. * ऐसी जगहों पर भी जानें से बचें जहां बहुत ज्यादा गंदगी और मच्छर हों. * सोते समय चारों तरफ नेट लगाकर सोएं. यदि घर में या आसपास मच्छर ज्यादा हैं तो दिन में भी मच्छरदानी लगाएं. * जहां डेंगू के मामले अधिक हो, वहां फेस मॉस्क लगाकर जाएं.