चीन में बर्ड फ्लू से व्यक्ति की मौत!
एजेंसी | 06 Jul 2016 04:07 AM (IST)

चीन के लियाओनिंग प्रांत में इन्फ्लुएंजा ए वायरस एच7एन9 बर्ड फ्लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई. स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन के प्रांतीय आयोग के मुताबिक, लियाओनिंग प्रांत के शेन्यांग शहर में 16 जून को इस शख्स की मौत हुई है. गौरतलब है कि 67 वर्षीय इस व्यक्ति ने घर पर मुर्गे को हलाल किया. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने से पहले ही स्थिर हो गई. एच7एन9 एक बर्ड फ्लू है. चीन में 2013 में पहली बार मनुष्यों में इसके संक्रमण का पहला मामला सामने आया.