वजन कम करना है तो भूलकर भी ना खाएं ये फूड!
लो फैट योगर्ट में भी अधिक कैलोरी होती है जो वजन बढ़ाती है.
फ्रूट जूस कितना भी हेल्दी हो लेकिन इसमें शुगर की मात्रा अधिक होने के कारण फैट बढ़ता है.
बहुत से ऐसे फूड हैं जिनके बारे में लोगों को भ्रम रहता है कि वे हेल्दी हैं और उनमें फैट नहीं है जबकि ऐसा है नहीं. जानिए, ऐसे ही फूड्स के बारे में जो लो फैट होने के बाद भी वजन बढ़ाते हैं. डीप फ्राई आलू के चिप्स को बहुत से लोग सोचते हैं कि ये हेल्दी हैं. जबकि इनसे वजन बढ़ता हैं.
शुगर फ्री कुकीज और कैंडी भी फैट बढ़ाती हैं.
होल ग्रेन व्हीट ब्रेड भी फैट बढ़ाता है.
ब्रेकफास्ट सीरियल भी फैट बढ़ाता है.
मूंगफली, काजू, बादाम, किश्मिश और इसी तरह के ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाना बेशक हेल्थ के लिए फायदेमंद है लेकिन इससे फैट बढ़ता है.
बहुत सी रिसर्च ये कहती हैं कि डायट सोडा से भी वजन बढ़ता है.
ग्लूटन लिखा है तो इसका ये मतलब नहीं कि ये जंक फूड नहीं है. जंक फूड कैसा भी हो ये फैट जमाता ही है.