✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Goa Alcohol Myth: GOA में क्यों नहीं चढ़ता है शराब का नशा, क्या है इसके पीछे की वजह?

Advertisement
कविता गाडरी   |  02 May 2026 09:09 AM (IST)

Goa Alcohol Myth: गोवा के साथ यहां की शराब भी चर्चा में रहती है और अक्सर यह भी सुनने को मिलता है कि गोवा में शराब चढ़ती नहीं है या उसका असर कम होता है. कई लोग इसे शराब की क्वालिटी से जोड़ते हैं.

Goa Alcohol Myth: GOA में क्यों नहीं चढ़ता है शराब का नशा, क्या है इसके पीछे की वजह?

गोवा में शराब क्यों नहीं चढ़ती‌?

Goa Alcohol Myth: गोवा का नाम आते ही बीच, पार्टी और सस्ती शराब की बात जरूर होती है. देश-विदेश से लाखों पर्यटक हर साल यहां घूमने पहुंचते है. चाहे न्यू ईयर का टाइम हो या छुट्टियां मानना हो लोगों की लिस्ट में गोवा जरूर शामिल होता है. वहीं गोवा के साथ यहां की शराब भी चर्चा में रहती है और अक्सर यह भी सुनने को मिलता है कि गोवा में शराब चढ़ती नहीं है या उसका असर कम होता है. कई लोग इसे शराब की क्वालिटी से जोड़ते हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह कुछ और ही बताई जाती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गोवा में शराब का नशा क्यों नहीं चढ़ता और इसके पीछे की वजह क्या है?

Continues below advertisement

क्या सच में गोवा में शराब का असर करती?

अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि गोवा में मिलने वाली शराब का असर कम होता है या फिर वह नकली होती है. हालांकि यह पूरी तरह सही नहीं माना जाता है. शराब का असर इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां से और कैसी शराब खरीद रहे हैं. अगर सही जगह और लाइसेंस वाली दुकानों से शराब ली जाए तो शराब की क्वालिटी को लेकर आमतौर पर सवाल नहीं उठते हैं.

Continues below advertisement

गोवा में शराब का नशा कम क्यों होता है महसूस?

एक्सपर्ट के अनुसार गोवा में शराब का असर कब महसूस होने का कारण मानसिक स्थिति और माहौल भी हो सकता है. दरअसल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आम दिनों में लोग जब व्हिस्की, रम या  वोडका पीते हैं तो ऑफिस के काम और तनाव के बीच शराब पीते हैं, जिससे उसका असर महसूस होता है. वहीं गोवा में एक अलग ही कहानी चलती है. जब आप गोवा में चले जाते हो तो आप सारे स्ट्रेस से फ्री होते हो.  वहीं जब आप फ्री रहते हो तो कोई स्ट्रेस नहीं रहता है तो आपका दिमाग बहुत कूल हो जाता है और उस टाइम पर जब आप शराब पीने बैठते हो तो आपका मन बहुत पीसफुल रहने के कारण शराब का नशा आपके रिसेप्टर तक उतना क्विकली नहीं पहुंच पाता है. इसलिए आपको शराब का नशा थोड़ा कम चढ़ता है. वहीं इसे ही लोग मान लेते हैं कि गोवा की शराब बेकार या घटिया है इसलिए नहीं चढ़ती है.    

ये भी पढ़ें-Sugarcane Juice Risk: गर्मी में गन्ने का जूस पीना आपके लिए कितना सुरक्षित? डॉक्टर ने बताएं इसके छिपे खतरे

गोवा में शराब भी मिलती है सस्ती

गोवा में शराब सस्ती मिलने के सबसे बड़ी वजह यहां का काम एक्साइज टैक्स है, जहां कई राज्यों में शराब पर 60 से 70 प्रतिशत तक या उससे ज्यादा एक्साइज ड्यूटी लगती है. वहीं गोवा में यह करीब 49 प्रतिशत के आसपास है. गोवा सरकार का मानना है कि कम टैक्स रखने से ज्यादा पर्यटक आते हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्ट जैसे सेक्टर को फायदा मिलता है. इसके अलावा भारत में शराब जीएसटी के दायरे में नहीं आती है, इसलिए हर राज्य अपनी एक्साइज ड्यूटी खुद तय करता है. जहां टैक्स ज्यादा होता है, वहां शराब महंगी हो जाती है और जहां टैक्स कम होता है वहां सस्ती मिलती है. इसी वजह से गोवा और पुडुचेरी जैसे राज्यों में शराब सस्ती है, जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में ज्यादा टैक्स के कारण शराब महंगी मिलती है.

ये भी पढ़ें-Strait Of Hormuz Import: तेल और गैस के बाद सबसे ज्यादा किस चीज का होता होर्मुज से इंपोर्ट, क्या भारत में इनकी कीमतों पर पड़ा असर?

Published at: 02 May 2026 09:09 AM (IST)
Tags:Goa alcohol mythwhy alcohol feels less in Goaalcohol effect reasonsGoa party myth
  • हिंदी न्यूज़
  • जनरल नॉलेज
  • Goa Alcohol Myth: GOA में क्यों नहीं चढ़ता है शराब का नशा, क्या है इसके पीछे की वजह?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.