✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

यह है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दिल्ली से कितनी है इसकी दूरी?

Advertisement
कविता गाडरी   |  25 Mar 2026 10:07 AM (IST)

यूपी का लोनी 2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना. यह शहर गाजियाबाद में स्थित है और एनसीआर का हिस्सा है. लोनी में पीएम 2.5 का वार्षिक और औसत स्तर 112.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है,

यह है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दिल्ली से कितनी है इसकी दूरी?

लोनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

सर्दियों के समय में देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बहुत बढ़ जाता है. हर तरफ प्रदूषण कर लेकर ही चर्चाएं चलती रहती है, लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने दिल्ली को सबसे प्रदूषित शहर होने की धारणा को बदल दिया है. दरअसल स्विस कंपनी आईक्यू एयर की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 में खुलासा हुआ है कि दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली नहीं बल्कि उससे सटा एक छोटा सा शहर है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा है और दिल्ली से इसकी कितनी दूरी है?

Continues below advertisement

यूपी का लोनी बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के लोनी को 2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है. यह शहर गाजियाबाद जिले में स्थित है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर का हिस्सा है. लोनी में पीएम 2.5 का वार्षिक और औसत स्तर 112.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की तय सीमा से 22 गुना ज्यादा है. यह स्तर पिछले साल के मुकाबले करीब 23 प्रतिशत बड़ा है. वहीं आपको बता दें कि लोनी दिल्ली से सटा हुआ ही एक इलाका है और इसकी दूरी राजधानी से बहुत ज्यादा नहीं है. यह शहर दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से के करीब स्थित है, जिससे प्रदूषण का असर पूरे एनसीआर स्तर में फैला हुआ है.

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें-Indian Army: यह है भारतीय सेना की सबसे बड़ी रेजिमेंट, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच जान लें जवाब

पीएम 2.5 क्या है और क्यों है यह खतरनाक?

पीएम 2.5 बहुत छोटे कण होते हैं, जो सांस के जरिए सीधे फेफड़े और खून तक पहुंच सकते हैं. लंबे समय तक उनके कांटेक्ट में रहने से अस्थमा, दिल की बीमारियां और कैंसर जैसी समस्याएं हो सकती है. वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इसका सुरक्षित स्तर 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होना चाहिए. इसके अलावा रिपोर्ट में नई दिल्ली को दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी भी बताया गया है. वहीं दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दिल्ली चौथे नंबर पर है. इसके अलावा भारत का ही बर्नीहाट तीसरे स्थान पर रहा है, जिससे पता चलता है कि दुनिया के टॉप-5  प्रदूषित शहरों में भारत के 5 शहर शामिल है.

प्रदूषण के मामले में भारत की वैश्विक रैंकिंग

रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया का छठा सबसे ज्यादा प्रदूषित देश है. देश में प्रदूषण का स्तर डब्ल्यूएचओ के तय मानकों से लगभग 10 गुना ज्यादा है. वहीं दुनिया के 25 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में भारत, पाकिस्तान और चीन का दबदबा है. इसके अलावा इस रिपोर्ट में लोनी और आसपास के इलाकों में प्रदूषण के कई कारण बताए गए हैं, जिनमें औद्योगिक इकाइयों की मौजूदगी, ईंट-भट्ठे और भारी वाहनों का दबाव, सर्दियों में ठंड और स्थिर हवा जो प्रदूषण को नीचे रोक लेती है और पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने का असर शामिल है. वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार 2025 में दुनिया के सिर्फ 14 प्रतिशत शहर ही तय मानकों पर खरे उत्तर पाए हैं. यह आंकड़ा पिछले साल के 17 प्रतिशत से भी कम है. इसके अलावा इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे प्रदूषित देश पाकिस्तान है, वहीं दूसरे नंबर पर बांग्लादेश और तीसरे नंबर पर ताजिकिस्तान है.

ये भी पढ़ें-एक बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में कितना होता है खर्च, ईरान-इजरायल की जंग में कितना पैसा हुआ बर्बाद?

Published at: 25 Mar 2026 10:07 AM (IST)
Tags:Lonidelhi pollution newsPollutionUTTAR PRADESHmost polluted city in worldIQAir report 2025
  • हिंदी न्यूज़
  • जनरल नॉलेज
  • यह है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दिल्ली से कितनी है इसकी दूरी?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.