जब भी हम जापान की बात करते हैं तो हमारे मन में तकनीक, अनुशासन और सुंदर संस्कृतियों की छवि उभरती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जापान की लड़कियां शादी को लेकर क्या सोचती हैं? और क्या वे वास्तव में किसी विशेष देश के लड़कों को अपना जीवनसाथी बनाना पसंद करती हैं? आइए जानते हैं इस दिलचस्प विषय के बारे में पूरी जानकारी. 

Continues below advertisement

शादी की बदलती उम्र

जापान में शादी की औसत उम्र पिछले कुछ दशकों में काफी बढ़ गई है. अगर हम आज के आंकड़ों पर नजर डालें तो जापानी महिलाएं औसतन 29 से 31 साल की उम्र के बीच शादी करना पसंद करती हैं. पहले यह उम्र काफी कम हुआ करती थी, लेकिन आज की जापानी महिलाएं अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर बेहद गंभीर हैं. वे आत्मनिर्भर बनने के बाद ही वैवाहिक जीवन की शुरुआत करना बेहतर समझती हैं.

जापान में बढ़ती उम्र में शादी करने का एक बड़ा कारण यह भी है कि वहां की जीवनशैली बहुत भागदौड़ भरी है. लड़कियां अपनी आर्थिक स्थिति और करियर में स्थिरता पाने के बाद ही शादी के बंधन में बंधने का फैसला लेती हैं. 

Continues below advertisement

यह भी पढ़ेंः अयोध्या के राम मंदिर में कितने कमरे, इसमें कहां गिना जाता है दान में मिलने वाला कैश?

किस देश के लड़कों पर आता है जापानी लड़कियों का दिल?

यह एक ऐसा सवाल है जिसे लेकर अक्सर चर्चा होती है. क्या जापानी लड़कियां दूसरे देश के लड़कों को पसंद करती हैं? सच तो यह है कि जापान में आज भी अपनी ही संस्कृति और देश के लड़कों से शादी करने का चलन सबसे ज्यादा है. लेकिन, बदलते दौर के साथ सोच भी बदल रही है. अगर हम अंतरराष्ट्रीय रुझानों की बात करें तो जापानी लड़कियों में पश्चिमी देशों जैसे अमेरिका और यूरोप के लड़कों के प्रति खास आकर्षण देखा जाता है.

इसके मुख्य कारण हैं खुले विचार और पर्सनालिटी हालांकि, भारतीय लड़कों को लेकर भी वहां धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं. विशेष रूप से उन जापानी लड़कियों में जो भारतीय खान-पान, बॉलीवुड फिल्मों या योग जैसी हमारी संस्कृति से जुड़ाव महसूस करती हैं, उन्हें भारतीय लड़कों का परिवार के प्रति समर्पण और उनकी शालीनता प्रभावित करती है.

यह भी पढ़ेंः Fan Blades: भारत के पंखों में तीन और अमेरिका के पंखों में चार ब्लेड क्यों होते हैं, जानें क्या है वजह?