आकार में बेहद छोटी और घरों के कोनों में कतार बनाकर चलने वाली चींटियों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. कई बार तो हम इन्हें मामूली कीड़ा समझकर भगाने की कोशिश करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर दुनिया की सारी चींटियां सिर्फ एक दिन के लिए अचानक धरती से पूरी तरह गायब हो जाए, तो क्या होगा. विज्ञान की नजर से देखें तो यह कोई छोटी बात नहीं होगी. वैज्ञानिकों के मुताबिक, पृथ्वी पर लगभग 20 क्वाड्रिलियन चींटियां मौजूद हैं. भले ही 24 घंटे का समय बहुत छोटा लगे, लेकिन इतने कम समय के लिए भी इनका गायब होना पूरी धरती के इकोसिस्टम में एक ऐसा बड़ा भूचाल ला सकता है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते. 

Continues below advertisement

थम जाएंगी ऑक्सीजन की सप्लाई

चींटियों को प्रकृति का इंजीनियर कहा जाता है. वे दिन-रात मिट्टी के नीचे सुरंगें बनाने का काम करती हैं. चींटियों की यह खुदाई मिट्टी को ढीला करती है, जिससे हवा और पानी पौधों की जड़ों तक आसानी से पहुंच पाते हैं. अगर सिर्फ एक दिन के लिए भी चींटियां गायब हो गईं, तो मिट्टी को टिल करने और उसमें हवा पहुंचाने की यह प्राकृतिक प्रक्रिया अचानक रुक जाएगी.

मिट्टी का संघनन शुरू हो जाएगा, जिससे पौधों को पोषक तत्व सोखने में परेशानी होगी. अगर यह सिलसिला लंबा खिंचा, तो कृषि और जंगल की सेहत पूरी तरह बिगड़ जाएगी.

Continues below advertisement

सड़कों और जंगलों में जमा हो जाएगा कचरा

चींटियां प्रकृति की सबसे बड़ी सफाईकर्मी हैं. वे मरे हुए कीड़े-मकोड़ों, छिपकलियों, गिरे हुए पत्तों और इंसानों द्वारा छोड़े गए भोजन के टुकड़ों को साफ करने का काम करती हैं. एक दिन के लिए चींटियों के गायब होते ही पूरी दुनिया में जैविक कचरे का विघटन रुक जाएगा.

लाखों टन मृत कीड़े और अपशिष्ट पदार्थ जहां के तहां सड़ने लगेंगे. चींटियों की अनुपस्थिति के कारण महज 24 घंटे के भीतर ही वातावरण में सड़न और बदबू फैलने का खतरा बढ़ जाएगा, क्योंकि इस कचरे को इतनी तेजी से साफ करने वाला कोई दूसरा जीव मौजूद नहीं है.

फसलों पर मंडराएगा खतरा

चींटियां एक बेहतरीन शिकारी भी होती हैं. वे दीमक, कैटरपिलर. एफिड्स और फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले अन्य हानिकारक कीड़ों के अंडों और लार्वा को खाकर उनकी आबादी को नियंत्रण में रखती हैं. जैसे ही चींटियां एक दिन के लिए मोर्चे से हटेंगी, इन हानिकारक कीटों को फलने-फूलने का पूरा मौका मिल जाएगा.

खेतों में दीमक और फसलों को चटने वाले कीड़ों का हमला तेजी से बढ़ जाएगा. प्राकृतिक रूप से होने वाला पेस्ट कंट्रोल रुकने से फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे खाद्य सुरक्षा पर सीधा असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?

टूट जाएगी फूड चेन

धरती का पूरी फूड वेब एक-दूसरे पर निर्भर करता है. चींटियां कई पक्षियों, सांप, छिपकलियों, मेंढकों और भालू जैसे बड़े जानवरों का मुख्य भोजन हैं. उनके अंडे और लार्वा कई जीवों के जीवित रहने के लिए प्रोटीन का सबसे बड़ा जरिया हैं. केवल एक दिन के लिए चींटियों के गायब होने से इन जीवों के सामने भोजन का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा.

भूखे रहने के कारण ये जीव अन्य विकल्पों की तलाश करेंगे, जिससे पूरी फूड चेन का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाएगा. इसके अलावा, चींटियां पौधों के बीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाकर नए पौधों को उगाने में मदद करती हैं, वह महत्वपूर्ण सिलसिला भी एक दिन के लिए थम जाएगा.

यह भी पढ़ें: कार्बाइड गन क्या है, इससे कैसे होता है धमाका?