रेलवे को किसी भी देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था में सबसे अहम माना जाता है. हर दिन लाखों लोग ट्रेन में सफर करते हैं, इस नेटवर्क में सुरक्षा सबसे अहम होती है. भारत में पिछले कुछ वर्षों के सरकारी आंकड़े गंभीर रेल दुर्घटनाओं में कमी का संकेत देते हैं, लेकिन यूरोप के विकसित रेल नेटवर्क में शामिल स्पेन में 2026 के दौरान दो बड़े हादसों ने चिंता बढ़ा दी है.

Continues below advertisement

स्पेन में 28 अक्टूबर 2026 को टोलेडो प्रांत के उर्दा के पास दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हाई-स्पीड ट्रेन पटरी पर रुकी हुई थी, जिसे पीछे से सरकारी रेलवे कंपनी की AVE हाई-स्पीड ट्रेन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में कम से कम 68 लोगों की मौत की खबर सामने आई और कई यात्री घायल हुए. दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की गई है. कुछ रिपोर्ट्स में इसे सिग्नलिंग और संचार व्यवस्था से जुड़ी गड़बड़ी बताई जा रही है. इससे पहले जनवरी 2026 में स्पेन के अदामुज इलाके में भी एक भीषण रेल हादसा हुआ था, जिसमें 46 लोगों की जान गई थी. एक ही साल में दो बड़े हादसों ने स्पेन की रेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

भारत में रेल हादसों में कमी

भारतीय रेलवे के लिए भी सुरक्षा लंबे समय से बड़ी चुनौती रही है. देश में विशाल रेल नेटवर्क, प्रतिदिन चलने वाली हजारों ट्रेनें और बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत करना जरूरी है. हालांकि, रेलवे मंत्रालय के आंकड़ों में ऐसे हादसे काफी कम दिखाई देते हैं. रेल मंत्रालय की ओर से अगस्त 2025 में जारी जानकारी के अनुसार, ऐसी दुर्घटनाओं की संख्या वित्त वर्ष 2014-15 में 135 थी, जो 2024-25 में घटकर 31 रह गई. इसी समय में प्रति दस लाख ट्रेन किलोमीटर दुर्घटनाओं की दर 0.11 से घटकर 0.03 हो गई. मंत्रालय ने सुरक्षा संबंधी खर्च, ट्रैक के रखरखाव और तकनीकी सुधारों को इस प्रगति से जोड़ा है. इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में गंभीर रेल दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में बदलाव हुए हैं.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें: ये है पाकिस्तान का ताजमहल, हिंदू राजा ने अपनी मोहब्बत के लिए कराया था निर्माण

स्पेन में बढ़ रहे रेल हादसे

स्पेन के रेलवे सुरक्षा प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, 2016 में रेल हादसों की संख्या 45 थी, जो 2024 में बढ़कर 57 हो गई और पिछले साल 69 हो गई. इस तरह से देखा जाए तो स्पेन में हर साल रेल हादसों की संख्या बढ़ती चली गई. 

भारत और स्पेन के रेल सिस्टम में अंतर

भारतीय रेलवे एक विशाल नेटवर्क है, जो बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों तक यात्रियों को जोड़ता है. इसमें लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें, पैसेंजर सेवाएं, उपनगरीय ट्रेनें और वंदे भारत जैसी आधुनिक सेवाएं शामिल हैं. वहीं स्पेन का रेलवे हाई-स्पीड ट्रेन नेटवर्क के लिए जाना जाता है. वहां तेज रफ्तार ट्रेनों के संचालन में आधुनिक सिग्नलिंग, सेन्ट्रलाइज्ड कंट्रोल और ट्रेन सुरक्षा सिस्टम की अहम भूमिका है. लेकिन यह हादसे बताते हैं कि तकनीक होने के बावजूद सिस्टम में खराबी या गलत निर्णय गंभीर परिणाम पैदा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?