दुनियाभरकीइकोनॉमी 2025 मेंभारीदबावसेगुजरीहै. महंगाई, युद्ध, राजनीतिकअस्थिरताऔरधीमीआर्थिकवृद्धिकेबीचदेशोंकाकर्जभी लगातार बढ़ा है. वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष एक रिपोर्ट के अनुसार 2025 में वैश्विक सार्वजनिक ऋण चिंता का विषय बना है. इसके अलावा इस रिपोर्ट के अनुसार आने वाले वर्षों में हालात और गंभीर हो सकते हैं. आईएमएफकेअनुसार 2030 तकदुनियाकाकुलसार्वजनिककर्जवैश्विकGDP के 102.3 प्रतिशततकपहुंचसकताहै. इसीरिपोर्टकेआधारपरअक्टूबर 2025 मेंउनदेशोंकीलिस्टसामनेआईथी, जिनपरअपनीअर्थव्यवस्थाकेमुकाबलेसबसेज्यादाकर्जहै. इसलिस्टकोकर्जसेGDP अनुपातकेआधारपरतैयारकियागयाहै. ऐसेमेंचलिएअबआपकोउन टॉप-10 देशाेंकेनामबतातेहैंजिनपरसबसेज्यादाकर्जहै.

Continues below advertisement

सबसेज्यादाकर्जवाले टॉप-10 देश

1. जापानसबसेकर्जदारदेश

Continues below advertisement

इसलिस्टमेंजापानपहलेस्थानपरहै. तकनीकीरूपसेउन्नतऔरविकसितदेशहोनेकेबावजूदजापानपरकर्जकाबोझउसकीअर्थव्यवस्थासेबहुतज्यादा है. आईएमएफ के अनुसार जापान का कुल कर्ज उसकी GDP का करीब 236 प्रतिशत है.

2. सूडान दूसरे नंबर पर

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर सूडान है, जहां वर्षों से जारी राजनीतिक अस्थिरता और गृहयुद्ध ने देश की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह कमजोर कर दिया है. सूडान पर उसकी GDP का 221.5 प्रतिशत कर्ज है. सूडान में युद्ध और कमजोर प्रशासन के चलते आय कम हुई, जबकि कर्ज लगातार बढ़ता चला गया.

3. सिंगापुर पर भी भारी कर्ज

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सिंगापुर है. एशिया के सबसे अमीर देशों में गिने जाने वाले सिंगापुर पर जीडीपी के मुकाबले 175.6 प्रतिशत कर्ज है. हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि सिंगापुर का कर्ज मॉडल अलग है.

4. यूरोप के देश ग्रीस पर भी भारी कर्ज

यूरोप में सबसे ज्यादा कर्ज झेलने वाला देश ग्रीस इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है. 2010 की आर्थिक मंदी के बाद से ग्रीस लगातार कर्ज और सुधारों के बीच जूझ रहा है. वहीं ग्रीस पर उसकी जीडीपी का करीब 147.7 प्रतिशत कर्ज है.

5. बहरीन भी टॉप-10 कर्जदार देशों में शामिल

खाड़ी देश बहरीन कर्जदार देशों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सीमित संसाधनों के कारण बहरीन की अर्थव्यवस्था दबाव में रही है. जिसका नतीजा यह हुआ है कि बहरीन पर उसकी जीडीपी का 142.5 प्रतिशत कर्ज हो गया.

6. इटली पर भारी कर्ज

इस लिस्ट में छठे नंबर पर इटली है, जो यूरोप की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. दरअसल लंबे समय से कमजोर आर्थिक विकास, बेरोजगारी और बढ़ते सरकारी खर्च ने इटली को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है.

7. मालदीव भी भारी कर्जदार देश

इस लिस्ट में सातवें नंबर पर भारत का पड़ोसी देश मालदीव है. मालदीव की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर निर्भर है. कोविड और वैश्विक मंदी के बाद पर्यटन में आई गिरावट ने मालदीव को भारी कर्ज की ओर धकेल दिया. फिलहाल मालदीव पर जीडीपी का 131.8 प्रतिशत कर्ज है.

8. अमेरिका भी टॉप-10 में शामिल

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है. बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद अमेरिका पर जीडीपी के मुकाबले 125 प्रतिशत कर्ज है.

9. सेनेगल कर्जदार देशों में नौवें नंबर पर

कर्जदार देशों की लिस्ट में सेनेगल नौवें स्थान पर है. बड़े इंफ्रास्ट्रक्चरप्रोजेक्ट्स और विकास योजनाओं के लिए, लिए गए कर्ज ने सेनेगल की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ा दिया है. सेनेगल पर जीडीपीका 122.9 प्रतिशत कर्ज है.

10. फ्रांस भी भारी कर्ज में

टॉप-10 की लिस्ट में फ्रांस दसवें स्थान पर है. सामाजिक सुरक्षा, हेल्थ और कल्याणकारी योजनाओं पर भारी खर्च के चलते फ्रांस की वित्तीय स्थिति कमजोर हुई है. आईएमएफ के अनुसार फ्रांस पर जीडीपी का 116.5 प्रतिशत कर्ज है.

ये भी पढ़ें-क्या है होर्मुज़ जलडमरूमध्य, जिस पर निशाना साधकर दुनिया को घुटनों पर ला सकता है ईरान?