आज के वक्त अधिकांश लोगों को घूमना पसंद होता है. लेकिन हर इंसान के घूमने का अपना तरीका होता है. कुछ लोग अकेले घूमना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग घर वालों के साथ, दोस्तों के साथ घूमना पसंद करते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने वाले हैं, जो साइकिल से पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर गिनीज ऑफ बुक में अपना नाम दर्ज कराया है.  

दुनिया का चक्कर

घूमने के शौकीन लोग आपको हर जगह मिल जाएंगे. कुछ लोग देश में घूमते हैं, तो कुछ लोग बजट के मुताबिक विदेश घूमते हैं. इनमें से कुछ लोग लग्जरी ट्रिप करते हैं, तो कुछ लोग ट्रैवलर की तरह कम बजट में घूमना पसंद करते हैं. 

बता दें कि अमेरिका की एक महिला ने साइकिल द्वारा दुनिया का सबसे तेज चक्कर लगाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. 38 वर्षीय लेल विलकॉक्स ने अपनी यात्रा शिकागो से शुरू करके वहीं पर समाप्त की है. जिसमें उन्हें 108 दिन 12 घंटे और 12 मिनट लगे हैं. बता दें कि 29,169 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर विलकॉक्स ने स्कॉटलैंड की जेनी ग्राहम द्वारा बनाया गया पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो उन्होंने साल 2018 में बनाया था.

ये भी पढ़ें:कितने साल में घिस जाते हैं हवाई जहाज के टायर? जवाब नहीं जानते होंगे आप

विश्व रिकॉर्ड 

जानकारी के मुताबिक लेल विलकॉक्स ने हर दिन 14 घंटे साइकिल चलाई है. विलकॉक्स ने इसी साल की 28 मई को चार महाद्वीपों के 21 देशों को पार करते हुए बीते बुधवार (11 सितंबर) को शिकागो पहुंची थी. उन्होंने अपनी इस यात्रा के दौरान प्रतिदिन 14 घंटे तक साइकिल चलाई है. साइक्लिंग वीकली पत्रिका के संपादक ऐनी मारिजे रूक ने बताया है कि विलकॉक्स को अपनी शारीरिक सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता के कारण अपना लक्ष्य पूरा करने में मदद मिली है.

ये भी पढ़ें:असम में हीटवेव के चलते बदली स्कूल की टाइमिंग, जानें कौन सा राज्य झेलता है सबसे ज्यादा गर्मी की मार

विलकॉक्स की यात्रा 

गिनीज बुक के नियमों के मुताबिक  साइकिल चालक को एक स्थान से यात्रा शुरू करके उसी पर वापस आना होता है और इस नियम का विलकॉक्स ने अच्छे से पालन किया है. शिकागो से यात्रा शुरू करने के बाद विलकॉक्स न्यूयॉर्क पहुंची थी, फिर वहां से पुर्तगाल और एम्स्टर्डम से होते हुए जर्मनी, आल्प्स, बाल्कन, तुर्की और फिर जॉर्जिया के बाद ऑस्ट्रेलिया गई थी. जहां उन्होंने ब्रिस्बेन तक यात्रा की थी. उसके बाद न्यूजीलैंड लॉस एंजिल्स के बाद वापस शिकागो पहुंची हैं.

ये भी पढ़ें:बिजली गिरने से 6  बच्चों की हुई मौत, जानें ये कैसे बनती है और कितनी खतरनाक

विलकॉक्स के अन्य रिकॉर्ड 

गिनीज बुक में अपनी जगह बनाने वाली विलकॉक्स ने पूरे अमेरिका में लगभग 6,400 किलोमीटर की साइकिल दौड़ जीतने वाली पहली महिला राइडर भी हैं. उन्होंने टूर डिवाइडर में भी रिकॉर्ड बनाया है, जो एक कठिन पहाड़ों पर की जाने वाली साइकिल दौड़ है. हालांकि, विलकॉक्स का कहना है कि उसका हाल ही में बनाया गया विश्व रिकॉर्ड उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है.

ये भी पढ़ें:भारत में मिला मंकीपॉक्स के खतरनाक स्ट्रेन का पहला मरीज, जानिए क्या हैं इसके लक्षण