भारत में NIA तो पाकिस्तान में आतंकी हमलों की जांच के लिए सबसे बड़ी एजेंसी कौन-सी? नहीं जानते होंगे आप
Investigation Agency In Pakistan: पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों की जांच के लिए एक खास एजेंसी होती है. इसका काम पाकिस्तान के हितों की रक्षा करना है.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच अब केंद्र सरकार ने एनआईए यानि राष्ट्रीय जांच एजेंसी के हाथ में सौंप दी है. हालांकि इस मामले में एनआईए सक्रिय है. जांच एजेंसी अब मामला दर्ज करके जांच शुरू करेगी. इसके लिए एनआईए स्थानीय पुलिस से पहलगाम हमले को लेकर संबंधित केस डायरी और एफआईआर भी हासिल करेगी. हालांकि इससे पहले भी एनआईए सक्रिय थी और उन्होंने पहलगाम में घटनास्थल का निरीक्षण किया है.
यहां 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में आंतकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था. यही वजह है कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए सिंधु जल समझौते का पानी रोक दिया है. इसके अलावा भी चार बड़े फैसले लिए गए हैं. भारत के इन कदमों से पाकिस्तान घबरा गया है. वहीं भारत में NIA आतंकी हमले की जांच कर रही है, उसी तरीके से पाकिस्तान में कौन सी जांच एजेंसी है जो कि ऐसे हमलों की जांच करती है.
पाकिस्तान में कौन सी एजेंसी करती है जांच
पाकिस्तान में आतंकी हमलों की जांच, बॉर्डर कंट्रोल, आपराधिक जांच और प्रति खुफिया के लिए संघीय जांच एजेंसी यानि FIA है. इस एजेंसी को आतंकवाद, जासूसी, संघीय अपराध, तस्करी के साथ-साथ उल्लंघन और अन्य विशेष अपराधों के खिलाफ अभियान चलाने पर जांच क्षेत्राधिकार का काम सौंपा गया है. 1974 में पाकिस्तान के संविधान के तहत यह संस्था आंतरिक मंत्रालय यानि MoI के अधीन कार्य करती है.
क्या-क्या है इसका काम
FIA इंटरपोल के करीबी सहयोग और समन्वय के साथ अंतरराष्ट्रीय संचालन भी करती है. इस संस्था का मुख्यालय इस्लामाबाद है और इसकी अलग-अलग ब्रांच क्षेत्रीय कार्यालय समेत पूरे पाकिस्तान के सभी शहरों में स्थित हैं. इस एजेंसी का उद्देश्य, लक्ष्य और प्राथमिकता राष्ट्र के हितों की रक्षा करना और स्थानीय स्तर पर पाकिस्तान के हितों की रक्षा करना है. इसके अलावा देश में आपराधिक कानून को कायम रखना और लागू करना तथा कानून प्रवर्तन करना होता है.
यह भी पढ़ें: ये है पाकिस्तान की सबसे खतरनाक कमांडो फोर्स, इनका मुकाबला करना किसी भी आर्मी के लिए है मुश्किल
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























