Singapore currency: सिंगापुर में कितने हो जाते हैं भारत के 10 हजार रुपये, वहां की करेंसी कितनी मजबूत
Singapore currency: सिंगापुर की करेंसी सिंगापुर डॉलर है. सिंगापुर की करेंसी को S$ के रूप में लिखा जाता है. भारतीय रुपये के मुकाबले सिंगापुर की करेंसी मजबूत मानी जाती है.

Singapore currency: अगर आप सिंगापुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो होटल और अन्य चीजों के बारे में सर्च कर रहे होंगे. होटल और घूमने की जगह सर्च करने के साथ ही आपको सबसे पहले वहां की करेंसी के बारे में जानना जरूरी है. सिंगापुर की आधिकारिक करेंसी सिंगापुर डॉलर है. सिंगापुर की करेंसी को S$ के रूप में लिखा जाता है. वहीं भारतीय रुपये के मुकाबले सिंगापुर की करेंसी काफी मजबूत मानी जाती है. ऐसे में चलिए आज जानते हैं कि भारत के 10 हजार रुपये सिंगापुर में कितने हो जाते हैं.
भारत के 10 हजार रुपये सिंगापुर में
मौजूदा दर के अनुसार, एक सिंगापुर डॉलर की कीमत करीब 68.99 रुपये हैं. ऐसे में अगर आपके पास भारत के 10 हजार रुपये हैं तो यह लगभग 145.31 सिंगापुर डॉलर के बराबर होंगे. यही वजह है कि भारतीय ट्रैवर्लस को वहां खर्च करने के लिए रुपयों को डॉलर में बदलना पड़ता है.
कितनी मजबूत है सिंगापुर की करेंसी?
सिंगापुर की अर्थव्यवस्था एशिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. वहां की करेंसी का प्रबंधन मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर करती है जो वहां की करेंसी को स्थिर बनाए रखने के लिए समय-समय पर बदलाव करती रहती है. यही कारण है कि सिंगापुर डॉलर दुनिया की सबसे भरोसेमंद और स्थिर करेंसी में मानी जाती है. भारत की ही तरह सिंगापुर में भी आपको अलग-अलग नोट और सिक्के देखने को मिलते हैं. दरअसल सिंगापुर में 2, 5, 10, 50, 100, 1000 और 10,000 सिंगापुर डॉलर के नोट चलते हैं. इसके अलावा वहां 5, 10, 20, 50, सेंट और 1 सिंगापुर डॉलर के सिक्के भी चलते हैं. सिंगापुर डॉलर के नोटों और सिक्कों पर डिजाइन वहां की धरोहर और इतिहास को दर्शाकर बनाई गई है.
क्या सिंगापुर में भारतीय रुपये या अमेरिकी डॉलर चलेंगे?
सिंगापुर में लोकल लेनदेन के लिए सिर्फ सिंगापुर डॉलर ही मान्य होते हैं. हालांकि कुछ बड़े होटल, ड्यूटी फ्री शॉप्स और मॉल में अमेरिकी डॉलर भी चलते हैं. लेकिन लोकल बाजार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में केवल सिंगापुर डॉलर ही चलता है. वहीं सिंगापुर में भारतीय रुपये नहीं चलते हैं. इसलिए वहां जाने से पहले रुपये को सिंगापुर डॉलर में बदलना होता है. इसके अलावा कार्ड और मोबाइल वॉलेट से पेमेंट सिंगापुर में लगभग हर जगह किया जा सकता है.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























