✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?

Advertisement
कविता गाडरी   |  13 Mar 2026 12:44 PM (IST)

संभल के सीओ कुलदीप कुमार वीडियो में सख्त संदेश देते दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि दुनिया के दो देशों के बीच युद्ध चल रहा है और भारत में कुछ लोग उस मुद्दे को लेकर बेवजह माहौल बना रहे हैं.

इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?

संभल सीओ कुलदीप कुमार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से पुलिस प्रशासन का एक बयान इन दिनों काफी चर्चा में है. संभल में शांति व्यवस्था को लेकर आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान सर्किल ऑफिसर कुलदीप कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कानून व्यवस्था को लेकर सख्त चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई.

Continues below advertisement

दरअसल, ईद और जुम्मे की नमाज से पहले पुलिस और प्रशासन इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है. इसी बीच नगर कोतवाली में हुई बैठक में सीओ कुलदीप कुमार ने लोगों को कानून का पालन करने की नसीहत दी और किसी भी तरह की अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि संभल सीओ कुलदीप कुमार को कितनी सैलरी मिलती है. ये भी पढ़ें-जब दुनिया के मिडिल में है नहीं तो क्यों कहते हैं इसे 'मिडिल ईस्ट', किसने दिया था ये नाम?

ईरान पर दिया बयान चर्चा में

Continues below advertisement

वायरल वीडियो में संभल के सीओ कुलदीप कुमार इंटरनेशनल मुद्दों को लेकर भी सख्त संदेश देते दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि दुनिया की दो देशों के बीच युद्ध चल रहा है और भारत में कुछ लोग उस मुद्दे को लेकर बेवजह माहौल बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को इस युद्ध से खुजली हो रही है तो वह यहां से भारतीयों को लेने जा रहे जहाज में बैठकर ईरान जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी को दूसरे देश से इतना लगाव हो तो वहां जाकर समर्थन कर सकता है. लेकिन भारत में कानून व्यवस्था खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. संभल में किसी भी देश के समर्थन या विरोध में नारेबाजी या प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी.  बैठक के दौरान को कुलदीप कुमार ने साफ कहा है की मस्जिदों के बाहर सार्वजनिक सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सड़क पर नमाज पढ़ते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर जेल भी भेजा जा सकता है. प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर धार्मिक गतिविधियों होने से आम लोगों और ट्रैफिक को परेशानी होती है, इसलिए नियमों का पालन करना जरूरी है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कितनी है संभल सीओ कुलदीप कुमार की सैलरी? सीओ का पूरा फुल फॉर्म सर्किल ऑफिसर होता है. यह पुलिस विभाग का एक अधिकारी होता है, जिससे किसी क्षेत्र या सर्कल की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी जाती है. सीओ बनने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करना जरूरी होता है, इसके बाद राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस परीक्षा पास करनी होती है. वहीं सैलरी की बात करें तो सर्किल ऑफिसर की सैलरी लगभग 56,100 से 1,77,500 रुपये के बीच होती है.

ये भी पढ़ें-Ghost Town: इस शहर में नहीं है लोगों का कोई परमानेंट घर, जानें क्यों नहीं देती सरकार इसकी मंजूरी?

Published at: 13 Mar 2026 12:44 PM (IST)
Tags:Sambhal CO Kuldeep Kumarcircle officer Kuldeep KumarsalaryUP police CO salary
  • हिंदी न्यूज़
  • जनरल नॉलेज
  • इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.