Red Lipstick Ban in North Korea: फैशन की दुनिया में रेड लिपस्टिक का अलग ही रुतबा है. मेकअप किट का ये एक ऐसा प्रोडक्ट है जो लगभग हर किसी महिला की मेकअप किट में मिल जायेगा, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां लड़कियां और महिलाएं लाल लिपस्टिक नहीं लगा सकती हैं. जी हां, नॉर्थ कोरिया में लाल लिपस्टिक पर पाबंदी है. नॉर्थ कोरिया अपने अजब-गजब पाबंदियों के चलते सुर्खियों में रहता है. यहां के तानाशाह शासक ने फैशन से जुड़े भी कई नियम बना रखे हैं, जिनमें.से लाल लिपस्टिक पर बैन का नियम भी एक है. आइए जानते हैं आखिर इस अजीबो-गरीब नियम के पीछे की वजह क्या है...
लाल लिपस्टिक है बैन नॉर्थ कोरिया में लोगों को शासक के बनाए नियमों का पालन करना होता है. ऐसा न होने पर उन्हें जुर्माना भरना पड़ता है. यही नहीं, कई मामलों में तो कड़ी सजा भी होती है. मानव अधिकारों के हनन की खबरें अक्सर यहां सुनने को मिल जाती हैं. यहां फैशन से जुड़े नियम भी अजीब हैं. नॉर्थ कोरिया में लाल रंग की लिपस्टिक लगाने की मनाही है.
लाल रंग से क्या दिक्कत है?दरअसल, लाल रंग को यहां पूंजीवाद और व्यक्तिवाद से जोड़कर देखा जाता है. व्यक्तिवाद या इंडिविजुअलिजम का मतलब यह समझना होता है कि मुझ से बड़ा कोई नहीं है. नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन नहीं चाहते कि कोई भी व्यक्ति शासक से बढ़कर हो. इसलिए यहां महिलाएं किसी भी रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं लेकिन लाल रंग की नहीं लगा सकती.
होती है चेकिंगयहां नियमों का सख्ती से पालन होता है. रिपोर्ट्स की मानें तो किसी महिला ने रेड लिपस्टिक तो नहीं लगाई इसके लिए बाकायदा पेट्रोलिंग होती है और कई बार उनका सामान भी चेक किया जाता है. नियम टूटने पर उस महिला को फाइन भी भरना पड़ता है.
बालों से जुड़े भी हैं अजीब नियमसिर्फ लिपस्टिक ही नहीं, यहां हेयरस्टाईल और बालों के कलर को लेकर भी नियम निर्धारित किए गए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो किम जोंग उन ने यहां 28 हेयर स्टाइल्स को अप्रूवल दिया हुआ है. जिसमें से 10 पुरुषों के लिए हैं और 18 महिलाओं के लिए. कोई भी यहां इन हेयरस्टाइल्स के अलावा दूसरा हेयरकट नहीं चुन सकता है. लाल लिपस्टिक के अलावा यहां बालों पर भी लाल रंग करवाने की इजाजत नहीं है.
यह भी पढ़ें -
सिर्फ 4 ही नहीं 6 अंकों का भी होता है ATM PIN... दोनों में कौन सा वाला ज्यादा सुरक्षित?