✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Pakistan Richest Man: पाकिस्तान का सबसे रईस आदमी कौन, जानें उनके पास मुकेश अंबानी से कितना कम पैसा?

Advertisement
कविता गाडरी   |  15 Apr 2026 04:58 PM (IST)

पाकिस्तान का सबसे रईस आदमी शाहिद खान को माना जाता है. दिलचस्प बात यह है कि उनकी सफलता की कहानी संघर्ष से शुरू होकर ग्लोबल बिजनेस तक पहुंची है. शाहिद खान मूल रूप से पाकिस्तान से हैं.

Pakistan Richest Man: पाकिस्तान का सबसे रईस आदमी कौन, जानें उनके पास मुकेश अंबानी से कितना कम पैसा?

पाकिस्तान का सबसे अमीर आदमी कौन है?

Pakistan Richest Man: हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान अक्सर आर्थिक संकट, महंगाई और कर्ज की खबरों की वजह से चर्चा में रहता है. लेकिन पाकिस्तान में ऐसे कई उद्योगपति भी हैं, जिन्होंने अरबों डॉलर की संपत्ति खड़ी कर ली है. आर्थिक संकट के बाद भी पाकिस्तान के कई उद्योगपति वहां की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाते हैं. हालांकि पाकिस्तान के अरबपतियों की तुलना अगर भारत के अरबपतियों से की जाए तो वह बहुत पीछे है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पाकिस्तान के सबसे रईस आदमी कौन है और उनके पास मुकेश अंबानी से कितना कम पैसा है. शाहिद खान है पाकिस्तान के सबसे रईस व्यक्ति पाकिस्तान का सबसे रईस आदमी शाहिद खान को माना जाता है. दिलचस्प बात यह है कि उनकी सफलता की कहानी संघर्ष से शुरू होकर ग्लोबल बिजनेस तक पहुंची है. शाहिद खान मूल रूप से पाकिस्तान से हैं, लेकिन आज अमेरिका में रहते हैं. उन्होंने ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी कंपनी Flex-N-Gate के जरिए नाम कमाया. यह कंपनी ऑटो पार्ट्स सप्लाई के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है. इसके अलावा शाहिद खान खेल जगत में भी सक्रिय है. वह Jacksonville Jaguars के मालिक है और इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब Fulham F.C. में उनकी हिस्सेदारी है. उनकी संपत्ति करीब 13.3 से 13.7 अरब डॉलर रखी जाती है. खास बात यह है कि वह पढ़ाई के लिए अमेरिका गए थे और शुरुआती दिनों में खर्च चलाने के लिए होटल में बर्तन तक धोते थे. ये भी पढ़ें-Immortals Army: ईरानी बादशाह के पास थी 10000 सैनिकों की सबसे खतरनाक सेना, जानें क्यों कहा जाता था इन्हें अमर?

Continues below advertisement

मुकेश अंबानी से कितने पीछे हैं पाकिस्तान के सबसे रईस शख्स

अगर भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी से तुलना करें तो फर्क बहुत बड़ा नजर आता है. मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 100 अरब डॉलर से ज्यादा है, जबकि शाहिद खान की संपत्ति करीब 13 अरब डॉलर के आसपास है. यानी दौलत के मामले में शाहिद खान मुकेश अंबानी से काफी पीछे हैं. दोनों के बीच का अंतर कई गुना ज्यादा है.

Continues below advertisement

पाकिस्तान के दूसरे बड़े बिजनेसमैन कौन?

पाकिस्तान में सिर्फ शाहिद खान ही नहीं बल्कि, कई और बड़े नाम भी है, जो देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं. मियां मुहम्मद मंश निशात ग्रुप के मालिक, जिनका कारोबार टेक्सटाइल बैंकिंग और ऊर्जा क्षेत्र तक फैला है. उनकी संपत्ति करीब 5 अरब डॉलर बताई जाती है. वहीं अनवर परवेज बेस्टवे ग्रुप के संस्थापक है, जिनकी नेटवर्थ करीब तीन अरब डॉलर बताई जाती है. इसके अलावा नासिर शान, शान फूड्स के मालिक हैं, जिन्होंने पाकिस्तान मसालों को वैश्विक पहचान दिलाई. 

ये भी पढ़ें-क्या होने जा रहा तीसरा विश्व युद्ध, जानें अब कौन किधर होगा खड़ा; अमेरिका-ईरान के साथ कौन?

Published at: 15 Apr 2026 04:58 PM (IST)
Tags:Pakistan Richest ManShahid Khan net worthrichest Pakistani billionairePakistan billionaire list
  • हिंदी न्यूज़
  • जनरल नॉलेज
  • Pakistan Richest Man: पाकिस्तान का सबसे रईस आदमी कौन, जानें उनके पास मुकेश अंबानी से कितना कम पैसा?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.