✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

शिया मुस्लिम और सुन्नी मुस्लिम में क्या अंतर, दोनों एक-दूसरे को क्यों मानते हैं दुश्मन?

कविता गाडरी   |  03 Mar 2026 03:08 PM (IST)

एक बार फिर शिया और सुन्नी के बीच का पुराना विवाद चर्चा में है. इसके बाद सवाल यह भी उठने लगे हैं कि दोनों ही समुदाय इस्लाम को मानने वाले हैं, लेकिन इनके बीच इतनी गहरी दुश्मनी क्यों है.

शिया मुस्लिम और सुन्नी मुस्लिम में क्या अंतर, दोनों एक-दूसरे को क्यों मानते हैं दुश्मन?

शिया सुन्नी अंतर

मिडिल ईस्ट में इस समय युद्ध के हालात बने हुए हैं. अमेरिका और इजरायल की ईरान पर सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान की ओर से कई अरब देशों पर मिसाइल दागी गई है, जिससे पूरा मिडिल ईस्ट का क्षेत्र अस्थिर हो गया है. वहीं ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद अलग-अलग देश में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली है, जहां शिया समुदाय अयातुल्लाह की मौत के बाद सड़कों पर उतर आया है, वहीं कई सुन्नी बहुल देशों की सरकार ने इसे ईरान का अंदरूनी मामला बताया है.

ऐसे में एक बार फिर शिया और सुन्नी के बीच का पुराना विवाद चर्चा में है. इसके बाद सवाल यह भी उठने लगे हैं कि दोनों ही समुदाय इस्लाम को मानने वाले हैं, लेकिन इनके बीच इतनी गहरी दुश्मनी क्यों है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि शिया मुस्लिम और सुन्नी मुस्लिम में क्या अंतर है और दोनों एक दूसरे को दुश्मन क्यों मानते हैं. शिया और सुन्नी में कैसे हुआ बंटवारा? जानकारी के मुताबिक, करीब 1400 साल पहले 632 ईस्वी में पैगंबर हजरत मोहम्मद के इंतकाल के बाद नेतृत्व को लेकर मतभेद शुरू हुआ. एक समूह का मन था कि उनके करीबी साथी अबू बकर को नेतृत्व संभालना चाहिए. वहीं दूसरा समूह मानता था कि उनके दामाद हजरत अली ही असली उत्तराधिकारी हैं. यहीं से मुसलमान दो हिस्सों में बट गए. अबू बकर को मानने वाले सुन्नी कहलाए और हजरत अली को मानने वाले शिया. यह शुरुआत में राजनीतिक विवाद था, लेकिन समय के साथ यह धार्मिक पहचान का हिस्सा भी बन गया.

ये भी पढ़ें-ईरान की लड़कियां किस उम्र में बन जाती हैं मां, क्या है वहां का फर्टिलिटी रेट

सुन्नी मुसलमान कौन होते हैं और कहां सबसे ज्यादा? सुन्नी मुसलमान दुनिया की कुल आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा माना जाता है. अनुमान के अनुसार, दुनिया में करीब 85 प्रतिशत मुसलमान सुन्नी है. वहीं पैगंबर मोहम्मद के इंतकाल के बाद जो लोग अबू बकर को पहला खलीफा मानते थे. वह आगे चलकर सुन्नी कहलाए. आज सऊदी अरब, तुर्की, मिस्र, पाकिस्तान, इंडोनेशिया और बांग्लादेश जैसे देशों में सुन्नी बहुसंख्यक है. वहीं सऊदी अरब और तुर्की जैसे देशों की राजनीतिक और सैन्य ताकत भी ज्यादा मानी जाती है, इसलिए वैश्विक स्तर पर सुन्नी देश का प्रभाव बड़ा है. कौन होते हैं शिया मुसलमान? शिया मुसलमान दुनिया की कुल मुस्लिम आबादी का करीब 15 प्रतिशत माने जाते हैं. यह लोग मानते हैं कि पैगंबर मोहम्मद के बाद नेतृत्व उनके दामाद हजरत अली को मिलना चाहिए था. शिया समुदाय में धार्मिक नेताओं खासकर अयातुल्लाह को विशेष महत्व दिया जाता है. वहीं ईरान दुनिया का सबसे बड़ा शिया बहुल देश है. जहां करीब 90 प्रतिशत शिया है. इसके अलावा इराक में भी शिया बहुसंख्यक है. इनके अलावा लेबनान, बहरीन और अजरबैजान में भी शिया आबादी बड़ी संख्या में रहती है.

ये भी पढ़ें-क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?

Published at: 03 Mar 2026 03:08 PM (IST)
Tags:Shia MuslimsSunni MuslimsShia Sunni differenceIslam split history
  • हिंदी न्यूज़
  • जनरल नॉलेज
  • शिया मुस्लिम और सुन्नी मुस्लिम में क्या अंतर, दोनों एक-दूसरे को क्यों मानते हैं दुश्मन?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.