इजरायल और गाजा की जंग में अब तक कितने लोग गंवा चुके जान, यहां जान लें मौतों का आंकड़ा
इजरायल और हमास के जंग को 2 साल होने वाले हैं इन दो सालों में हजारों लोग मारे गए हैं और हजारों लोग घर छोड़कर दूसरे जगह चले गए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि अब तक गाजा में कितने लोग मारे गए हैं.

Israel Gaza war: इस समय दुनिया में दो ऐसे युद्ध चल रहे हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. जिसमें पहला हैरूस और यूक्रेन का वॉर और दूसरा है इजरायल और हमास का युद्ध, रूस और यूक्रेन के युद्ध में आम नागरिकों को उतना नुकसान नहीं हो रहा है जितना इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में गाजा के लोगों को हो रहा है.यहां लोगों को खाने के एक-एक दाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.
गाजा में लोगों के पास न तो खाने के लिए कुछ खाना है न ही पीने के लिए पानी है, यहां तक जो विदेशी राहत सामाग्री गाजा में पहुंचाई जा रही है उसको भी इजरायल उसे भी रोक रहा है. इजरायल का कहना है कि वह हमास को पूरी तरह खत्म कर देगा. चलिए, आपको बताते हैं कि अभी तक हमास और इजरायल के बीच जारी जंग मे कितने लोग अपनी जान गवां चुके हैं.
कितने लोग मारे जा चुके हैं
अगर वर्तमान जंग की शुरुआत देखें तो यह 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी. इस दिन हमास ने इजरायल पर प्री प्लांड हमला किया जिसमें 1200 से ज्यादा इजरायली नागरिक मारे गए और 250 को बंधक बना लिया गया. इसके जवाब में इजरायली सेना ने हमास को खत्म करने के लिए गाजा पर हमला करना शुरू कर दिया जिसके बाद निर्दोष लोगों के मौत की कहानी शुरू हुई.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल में करीब साल 2023 से 20 मई 2025 तक 1726 लोग मारे गए तो वहीं फिलिस्तीन के निर्दोष लोगों को जिनका हमास और इजरायल से कुछ लेना देना नहीं था उनको भी अपनी जान गवांनी पड़ी. रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2023 से 20 मई 2025 तक गाजा में करीब 57 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.
गाजा के लोगों को इन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा
गाजा पट्टी की लगभग 90 प्रतिशत आबादी दूसरी जगह जा चुकी है जिनमें अधिकांश लोग शिविरों में रह रहे हैं. गाजा में भोजन, पानी और दवाओं की भारी कमी है, जिससे लगभग 500,000 लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं. इजरायल की तरफ से विदेशों से आने वाली राहत सामाग्री को भी रोका जा रहा है. इजरायल के पक्षकार रहे पश्चिमी देश भी आज खुलकर इजरायल का विरोध कर रहे हैं और इजरायल की इस कार्रवाई को जेनोसाइड करार दिया है.
इसे भी पढ़ें- वैज्ञानिकों ने ढूंढ ही लिया एलियंस का ठिकाना! पृथ्वी जैसे दूसरे ग्रह का लगा पता, जानें यह हमसे कितना दूर?
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























