✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

किन मुस्लिम देशों का कट्टर दुश्मन है इजरायल, जानें कितने मुस्लिम देशों को मानता है अपना दोस्त?

Advertisement
कविता गाडरी   |  24 Feb 2026 05:56 PM (IST)

वेस्ट बैंक को लेकर इजरायल के हालिया फैसलों ने इंटरनेशनल लेवल पर नई बहस छेड़ दी है. कई देशों ने इजरायल इन कदमों पर आपत्ति जताई है और इसे शांति के लिए खतरा बताया है.

किन मुस्लिम देशों का कट्टर दुश्मन है इजरायल, जानें कितने मुस्लिम देशों को मानता है अपना दोस्त?

इजरायल और मुस्लिम देश

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर माहौल गरमाया हुआ है. दरअसल वेस्ट बैंक को लेकर इजरायल के हालिया फैसलों ने इंटरनेशनल लेवल पर नई बहस छेड़ दी है. कई देशों ने इजरायल इन कदमों पर आपत्ति जताई है और इसे शांति के लिए खतरा बताया है. ऐसे समय में एक बार फिर यह सवाल उठने लगे हैं कि इजरायल के रिश्ते किन मुस्लिम देशों के साथ अच्छे हैं और किन मुस्लिम देशों का इजरायल विरोध जताता रहा है?

Continues below advertisement

कब बना था इजरायल?

बता दें कि इजरायल 1948 में बना और इसी समय से उसके आसपास के कई मुस्लिम देशों के साथ संघर्ष की स्थिति भी कायम है. कई बार इजरायल का उसके आसपास के मुस्लिम देशों से युद्ध हो चुका है. हालांकि, कई देशों से समय-समय पर रिश्तों में सुधार भी हुआ है तो कुछ में दूरी और बढ़ी. आज की तारीख में भी इजरायल और फिलीस्तीन को लेकर विवाद जारी है, जिसकी वजह से कई मुस्लिम देश इजरायल की नीतियों का विरोध करते हैं. 

Continues below advertisement

वेस्ट बैंक पर क्या है पूरा विवाद?

15 फरवरी को इजरायल की कैबिनेट ने वेस्ट बैंक में नियंत्रण मजबूत करने से जुड़े कुछ फैसले लिए, जिसके बाद फिलिस्तीन पक्ष ने इसे अप्रत्यक्ष कब्जा बताया, जबकि 23 फरवरी को तुर्की के विदेश मंत्रालय की तरफ से एक संयुक्त बयान जारी किया गया. इस बयान में कहा गया कि यह फैसला इंटरनेशनल कानून के खिलाफ है. इस बयान पर ब्राजील, फ्रांस और स्पेन समेत कई देशों ने हस्ताक्षर किए. इसके अलावा सऊदी अरब, इजिप्ट और कतर भी इस बयान में शामिल थे. साथ ही, अरब लीग और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉरपोरेशन ने भी इन कदमों पर चिंता जताई है.

किन मुस्लिम देशों से रहा है इजरायल का तनाव?

इजरायल के आसपास के कई मुस्लिम बहुल देश है, जिनमें इजिप्ट, जॉर्डन, सीरिया और लेबनान इजरायल के सीधे सीमावर्ती देश हैं. इसके अलावा इराक, सऊदी अरब, फिलिस्तीन, कुवैत, सूडान, अल्जीरिया, मोरक्को, ट्यूनीशिया और लीबिया जैसे देश भी समय-समय पर इजरायल की नीतियों का विरोध करते रहे हैं. अगर इतिहास देखें तो इजरायल पर हमला करने वाले देशों में मिस्र, जॉर्डन, इराक, कुवैत, सीरिया, सऊदी अरब, सूडान और अल्जीरिया शामिल हैं. हालांकि, समय के साथ कुछ देशों के साथ रिश्तों में बदलाव भी आया है.

कौन-सा मुस्लिम देश है इजराइल का दोस्त?

कई मुस्लिम देश इजराइल की आलोचना करते रहे हैं. वहीं, अजरबैजान ऐसा मुस्लिम बहुल देश है, जिसके साथ इजरायल के काफी मजबूत रिश्ते रहे हैं. इजरायल के विदेश मंत्री ने दोनों देशों की साझेदारी को भी खास बताया है. दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार और रक्षा जैसे क्षेत्र में समझौते हुए हैं. अजरबैजान में शिया मुसलमान की आबादी ज्यादा है. इसके बावजूद उसने इजरायल के साथ करीबी संबंध कायम रखे हैं. इजरायल की ओर से भी अजरबैजान को अहम रणनीतिक साझेदार माना जाता है. 

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन की जंग में अब तक कितने सैनिकों की हो चुकी है मौत, क्या कहते हैं आंकड़े?

Published at: 24 Feb 2026 05:55 PM (IST)
Tags:Muslim CountriesISRAELIsrael enemiesIsrael allies
  • हिंदी न्यूज़
  • जनरल नॉलेज
  • किन मुस्लिम देशों का कट्टर दुश्मन है इजरायल, जानें कितने मुस्लिम देशों को मानता है अपना दोस्त?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.