Evil Eye Nazar: नजर लगना एक ऐसी लोक मान्यता है जिस पर सदियों से चर्चा होती आ रही है. बहुत से लोग इसे अदृश्य ऊर्जा से जोड़कर देखते हैं, तो विज्ञान इसे मानसिक और मनोवैज्ञानिक कारणों का परिणाम मानता है. आज के समय में हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या वाकई किसी की बुरी नजर से जीवन या स्वास्थ्य पर असर पड़ता है या इसके पीछे केवल हमारा डर और तनाव काम करता है. आइए जानें कि इसके पीछे विज्ञान क्या कहता है. 

Continues below advertisement

नकारात्मक ऊर्जा का खेल और इंसानी स्वभाव

दुनिया में हर व्यक्ति अलग तरह की ऊर्जा के साथ जीता है, जो उसकी सोच, व्यवहार और आदतों से बनती है. सामान्य तौर पर हमारे आसपास सकारात्मक माहौल होता है, लेकिन जब कोई व्यक्ति अत्यधिक ईर्ष्या या नकारात्मक भावनाओं के साथ हमें देखता है, तो उसका प्रभाव हमारे स्वभाव और काम पर पड़ने लगता है. लोग इसे ही अपनी भाषा में बुरी नजर लगना कहते हैं.

Continues below advertisement

विज्ञान और अंधविश्वास की बहस

मुख्यधारा का विज्ञान बुरी नजर के अस्तित्व को सिरे से खारिज करता है और इसे केवल एक अंधविश्वास मानता है. विज्ञान के मुताबिक इंसानी आंखों से ऐसी कोई हानिकारक किरणें या रेडिएशन नहीं निकलती हैं जो किसी दूसरे इंसान को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचा सकें. फिर भी समाज में इस अवधारणा पर भरोसा करने वालों की कमी नहीं है.

यह भी पढ़ें: Race Course Mosque: PM हाउस के पास किसने बनवाई थी मस्जिद? जानें इसका इतिहास

ऑरा और कमजोर ऊर्जा का प्रभाव

पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार हर इंसान के शरीर के चारों ओर एक ऊर्जा का घेरा यानी ऑरा होता है. जो लोग मानसिक या शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं, उनका ऑरा भी कमजोर माना जाता है. ऐसे में किसी दूसरे की जलन भरी निगाहें इस घेरे को भेदकर व्यक्ति को प्रभावित कर देती हैं, और छोटे बच्चों का औरा कच्चा होने के कारण उन पर इसका असर जल्दी होता है.

नोसेबो प्रभाव और मानसिक तनाव

मनोविज्ञान में नजर लगने के पीछे नोसेबो प्रभाव को एक बड़ा कारण माना गया है. जब किसी इंसान को यह पक्का यकीन हो जाता है कि उसे किसी की नजर लग गई है, तो उसका दिमाग अत्यधिक तनाव और चिंता में आ जाता है. इस मानसिक दबाव के कारण शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं, जिससे सिरदर्द, थकान और बेचैनी जैसी दिक्कतें सचमुच महसूस होने लगती हैं.

संयोग और मानसिक धारणाएं

कई बार अचानक तबीयत बिगड़ जाना या बनते कामों में रुकावट आना सामान्य कारणों जैसे मौसम में बदलाव या लापरवाही का नतीजा होता है. इंसानी फितरत होती है कि वह हर अचानक हुई बुरी घटना के पीछे कोई बाहरी या अलौकिक कारण तलाशने लगता है, जिससे बुरी नजर की धारणा को और अधिक बढ़ावा मिल जाता है.

यह भी पढ़ें: India Ethanol Production: गन्ने से कितना एथेनॉल बनाता है भारत, चीनी के लिए कितना बचता है?