✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

पहली बार कब मनाया गया था अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? क्यों पड़ी थी इसकी जरूरत

Advertisement
कविता गाडरी   |  07 Mar 2026 01:22 PM (IST)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की जड़ें 20वीं सदी की शुरुआत में हुए मजदूर आंदोलन से जुड़ी है. साल 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हजारों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था.

पहली बार कब मनाया गया था अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? क्यों पड़ी थी इसकी जरूरत

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियां को सम्मान देने के साथ-साथ लैंगिक समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का अवसर भी माना जाता है. आज यह दिन दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है और कई जगह हो इसे विशेष कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और सम्मान समारोह के साथ मनाया जाता है.

Continues below advertisement

महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि यह उन संघर्ष और आंदोलन की याद दिलाता है, जिसकी वजह से महिलाओं को आज कई बुनियादी अधिकार मिले. समय के साथ यह दिन महिलाओं के अधिकार, सम्मान अवसर और सशक्तिकरण का भी प्रतीक बन गया है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार कब मनाया गया था और इसकी जरूरत क्यों पड़ी थी. मजदूर आंदोलन से हुई थी शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की जड़ें 20वीं सदी की शुरुआत में हुए मजदूर आंदोलन से जुड़ी है. साल 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हजारों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था. इन महिलाओं की मांग थी कि काम के घंटे कम किए जाए, बेहतर मिले और उन्हें मतदान का अधिकार दिया जाए. इसके बाद 1909 में अमेरिका में पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. धीरे-धीरे यह विचार दुनिया के दूसरे देशों में भी फैलने लगा और महिलाओं के अधिकारों की आवाज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठने लगी.

ये भी पढ़ें-क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार

Continues below advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का प्रस्ताव कैसे आया? वहीं साल 1910 में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस सम्मेलन में जर्मनी के सामाजिक कार्यकर्ता क्लारा जेटकिन ने हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा. सम्मेलन में मौजूद 17 देश की करीब 100 महिलाओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया. इसके बाद पहली बार साल 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड जैसे यूरोपीय देशों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. धीरे-धीरे यह परंपरा दुनिया के कई हिस्सों में फैल गई. 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस? महिला दिवस की तारीख 8 मार्च होने के पीछे भी एक ऐतिहासिक घटना जुड़ी है. 1917 में रूस की महिलाओं ने ब्रेड एंड पीस यानी रोटी और शांति की मांग को लेकर हड़ताल की थी. आंदोलन इतना बड़ा हुआ कि वहां के सम्राट को सत्ता छोड़ने पड़ी और अंतरिम सरकार ने महिलाओं को मतदान का अधिकार दे दिया. उस समय रूस में जूलियन कैलेंडर लागू था, जिसके अनुसार यह हड़ताल 23 फरवरी को शुरू हुई थी वहीं ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से तारीख 8 मार्च बनती है. इसके बाद से 8 मार्च को ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. वहीं महिला दिवस को वैश्विक स्तर पर और मजबूती तब मिली जब संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में इसे आधिकारिक रूप से मनाना शुरू किया. इसके बाद 1977 में संयुक्त राष्ट्र ने सदस्य देशों से 8 मार्च को महिला अधिकार और विश्व शांति के लिए समर्पित दिवस के रूप में मनाने का आव्हान किया तब से हर साल महिला दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें-क्या यह US-इजरायल और ईरान में जंग नहीं, मुस्लिम और क्रिश्चियन का महायुद्ध? जानें ऐसा कहने की वजह

Published at: 07 Mar 2026 01:22 PM (IST)
Tags:international womens daywomens dayhappy womens daywomens day 2026Happy Womens Day 2026International Womens Day 2026
  • हिंदी न्यूज़
  • जनरल नॉलेज
  • पहली बार कब मनाया गया था अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? क्यों पड़ी थी इसकी जरूरत
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.