✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

International Men's Day 2025: किस वजह से हुई थी मेंस डे मनाने की शुरुआत? अधिकारों की बात तो एकदम बकवास

कविता गाडरी   |  19 Nov 2025 10:44 AM (IST)

International Men's Day 2025: मेंस डे का आइडिया पहली बार 1990 के दशक में सामने आया था, फिर 1999 में त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रोफेसर डॉ. जेरोम तिलकसिंह ने इसे ऑफिशियली अनाउंस किया था.

International Men's Day 2025: किस वजह से हुई थी मेंस डे मनाने की शुरुआत? अधिकारों की बात तो एकदम बकवास

मेंस डे का इतिहास

International Men's Day 2025: आज 19 नवंबर को दुनियाभर में इंटरनेशनल मेंसडे मनाया जा रहा है, लेकिन हर साल इस दिन को लेकर एक सवाल उठता है कि आखिर पुरुषों के लिए एक अलग दिन की जरूरत क्यों है? क्या सच में पुरुषों को किसी अधिकार की जरूरत है? दरअसल, मेंस डे की शुरुआत अधिकारों के लिए नहीं बल्कि उन गंभीर समस्याओं को सामने लाने के लिए की गई थी जो पुरुषों की जिंदगी को अंदर ही अंदर प्रभावित करती हैं और समाज में खुलकर बात ही नहीं की जाती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मेंसडे किस वजह से मनाया जाता है और इसमें पुरुषों के अधिकारों को लेकर क्या बात शामिल है.

कैसे हुई थी मेंसडे की शुरुआत?

इंटरनेशनल में मेंसडे का आइडिया पहली बार 1990 के दशक में सामने आया था, फिर 1999 में त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रोफेसर डॉ. जेरोम तिलकसिंह ने इसे ऑफिशियलीअनाउंस किया था. प्रोफेसरजेरोम तिलक सिंह  ने 19 नवंबर को इसलिए चुना था क्योंकि यह उनके पिता का जन्मदिन था. तिलक सिंह अपने पिता को अपना रोलमॉडल मानते थे. ऐसे में मेंसडे मनाने के पीछे का उद्देश्य था, पुरुषों के सकारात्मक योगदान को पहचान दिलाना और पुरुषों के असली मुद्दों पर वैश्विक चर्चा करना था. इसके बाद धीरे-धीरे यह पहल 80 से ज्यादा देशों में फैल गई और फिर पूरी दुनिया में 19 नवंबर को मेंसडे मनाया जाने लगा. वहीं 7 फरवरी 1992 को थॉमसओस्टर ने मेंसडे को औपचारिक रूप से शुरू किया था. इसके अलावा दुनिया में इंटरनेशनल मेंसडे का सबसे लंबा चलने वाला आयोजन माल्टा में 7 फरवरी 1994 से मनाया जाता रहा है. लेकिन 2009 में माल्टा की एएमआर कमेटी ने इसकी तारीख बदलकर इसे 19 नवंबर को कर दिया था.

क्यों मनाया जाता है मेंसडे?

मेंसडे की जरूरत अधिकारों के लिए लड़ने से ज्यादा असल समस्याओं के कारण महसूस की गई थी. इंटरनेशनल मेंसडे उन समस्याओं पर रोशनी डालता है, जिन्हें अक्सरनजरअंदाज कर दिया जाता है. जैसे स्ट्रेस, इमोशनलप्रॉब्लम्स और पुरुषों की आत्महत्याओं से जुड़ी चिंताएं. इंटरनेशनल मेंसडे पुरुषों और लड़कों के लिए बेहतर मदद, हेल्थ, रिलेशनशिप को बढ़ावा देने और मेंटलहेल्थ पर खुलकर बात करने का अवसर देता है. वहीं  इस बार मेन्स डे की थीम Celebrating Men and Boys है. 

क्या है इंटरनेशनल मेन्स डे का मकसद?

  • इंटरनेशनल मेंसडे के कई मुख्य उद्देश्य तय किए गए हैं. जिनमें पहला उद्देश्य सकारात्मक पुरुष रोलमॉडल को बढ़ावा देना.
  • समाज में पुरुषों की योगदान को पहचान देना.
  • पुरुषों के स्वास्थ्य और कल्याण पर ध्यान देना.
  • पुरुषों के साथ होने वाले भेदभाव को उजागर करना.
  • लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करना.
  • एक सुरक्षित और बेहतर समाज बनाने की दिशा में काम करना.

ये भी पढ़ें-इस शख्स ने की थी टॉयलेट डे की शुरुआत, इसी दिन मनाने लगा था अपना बर्थडे

Published at: 19 Nov 2025 10:44 AM (IST)
Tags:International Mens DayMens Day historywhy Mens Day started
  • हिंदी न्यूज़
  • जनरल नॉलेज
  • International Men's Day 2025: किस वजह से हुई थी मेंस डे मनाने की शुरुआत? अधिकारों की बात तो एकदम बकवास
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.