एक्सप्लोरर

हेल्थ से लेकर हाउस अलाउंस तक, एक सांसद पर कुल इतने लाख खर्च करती है सरकार

Member of Parliament Government Allowances: संसद के सभी सासंदों को सरकार की ओर से खूब भत्ते मिलते हैं. एक सांसद पर सरकार कुल कितने रुपये खर्च करती है. चलिए आपको बताते हैं.

Member of Parliament Government Allowances: भारतीय संसद के दो सदन है. एक लोकसभा, दूसरा राज्यसभा. राज्यसभा को अपर हाउस कहा जाता है. लोकसभा को लोअर हाउस कहा जाता है. राज्यसभा में कुल 250 सीटें हैं. जिनमें राजनीतिक पार्टियों द्वारा नॉमिनेट किए जाने 238 राज्‍यों तथा यूनियन टेरिटरी क्षेत्रों के प्रतिनिधि होते हैं. इसके अलावा खेल, कला, देश सेवा और अन्य क्षेत्रों में अभूत पूर्ण योगदान देने वाले 12 लोग 12 राष्ट्रपति द्वारा नामांकित किए जाते हैं. 

लोकसभा की कुल सीटें 550 हैं. इसमें जनता अपना सांसद चुनकर भेजती है. फिलहाल इसमें 543 सदस्य हैं. इन दोनों ही सदनों के सांसदों को सरकार की ओर से बहुत से भत्ते दिए जाते हैं. जिनमें हेल्थ अलाउंस से लेकर हाउस अलाउंस तक शामिल होता है. एक सांसद पर सरकार कुल कितने रुपये खर्च करती है चलिए आपको बताते हैं इसका हिसाब किताब. 

इतनी होती है सैलरी

सांसदों को हर महीने सरकार की ओर से 1 लाख रुपये की सैलरी मिलती है. जितने भी सांसद हैं चाहे राज्यसभा के चाहे लोकसभा के चाहे किसी बड़े शहर के या किसी दूर दराज के जिले के सभी को  बराबर सैलरी दी जाती है. इसके अलावा जब उनका 5 साल का कार्यकाल पूरा हो जाता है. तो उन्हें हर महीने 25 हजार रुपये की पेंशन भी दी जाती है. 

यह भी पढ़ें: पहली बार नहीं चली हैं गोल्डन टेंपल में गोलियां, कई साल पहले बिछ गई थीं लाशें- ये है पूरी कहानी

मोबाइल के खर्च के लिए मिलते हैं 1.5 लाख रुपये

भले ही आजकल सभी मोबाइल में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही हो. बावजूद इसके सभी सांसदों को सरकार की ओर से हर साल मोबाइल के खर्चे के तौर पर 1.5 लाख रुपये का भत्ता दिया जाता है. इसमें इंटरनेट और ब्रॉडबैंड इन सब के चार्ज शामिल होते हैं. इसके अलावा ऑफिस के खर्चे के लिए भी सांसदों को हर महीने 62 हजार रुपये दिए जाते हैं. 

होता है फ्री इलाज 

एक सांसद को और उनके पूरे परिवार को इलाज की चिंता नहीं करनी होती. सरकार की ओर से उन्हें मेडिकल अलाउंस दिया जाता है. जिसके तहत उन्हें फ्री इलाज की सुविधा होती है. और इसकी कोई लिमिट भी नहीं होती. 

यह भी पढ़ें: ये है भारत का सबसे बड़ा श्मशान घाट, हर वक्त जलती रहती है चिताएं

हाउस अलाउंस और घर खर्चे

सांसदों को रहने के लिए घर दिया जाता है. उसमें इस्तेमाल करने के लिए साल भर में 50000 यूनिट बिजली भी मुफ्त दी जाती है. इसके साथ ही उन्हें इस्तेमाल के लिए 4000 किलो लीटर यानी 40 लाख लीटर पानी भी फ्री दिया जाता है. 

ट्रेन और हवाई यात्रा अलाउंस

सांसदों को ट्रेन के फर्स्ट एसी की टिकट हमेशा फ्री रहती है. वह जितनी बार चाहे उतनी बार ट्रेन के फर्स्ट एसी में फ्री यात्रा कर सकते हैं. इसके अलावा उन्हें हर महीने तीन हवाई यात्रा भी फ्री मिलती हैं. हालांकि यह हवाई यात्रा घरेलू होती हैं. 

कुल मिलाकर खर्च हो जाते हैं इतने लाख

सांसदों को सैलरी के अलावा, मोबाइल अलाउंस, ऑफिस अलाउंस और हेल्थ अलाउंस मिलता है. इसके अलावा ट्रेन यात्रा और सारी सुविधाओं को देखते हैं. तो सरकार तकरीबन एक सांसद पर हर महीने 6 से 7 लाख रुपये तक खर्च करती है.

यह भी पढ़ें: मुगलों के हरम में औरतों को उनके नाम से क्यों नहीं बुलाया जाता था? बेहद सख्त थे नियम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget