Independence Day 2026 : भारत इस साल अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी और तभी से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन देशभर में तिरंगा फहराया जाता है और आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है.  

Continues below advertisement

15 अगस्त 1947 को जब भारत आजाद हुआ, तब देश कई बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा था. विभाजन, गरीबी, भुखमरी और सीमित संसाधन उस दौर की बड़ी परेशानियां थीं. उस समय भारत की आबादी आज के मुकाबले बहुत कम थी, लेकिन आने वाले दशकों में जनसंख्या तेजी से बढ़ी. ऐसे में आइए आज जानते हैं कि आजादी के समय भारत की आबादी कितनी थी और तब से कितना इजाफा हुआ. 

आजादी के समय कितनी थी भारत की आबादी?

Continues below advertisement

आंकड़ों के मुताबिक, 1947 में भारत की आबादी करीब 34 करोड़ (340 मिलियन) थी. इसके बाद जनसंख्या बढ़ने की स्पीड तेज हुई. 1951 की जनगणना में भारत की आबादी करीब 36.1 करोड़ दर्ज की गई थी. इसके बाद अगले तीन दशकों में आबादी तेजी से बढ़ी और 1981 तक यह करीब 68.3 करोड़ पहुंच गई.

30 साल में लगभग दोगुनी हो गई आबादी

1951 से 1981 के बीच भारत की आबादी लगभग दोगुनी हो गई. इस दौर में जन्मदर काफी ज्यादा थी, जबकि स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता और दूसरी व्यवस्थाओं में सुधार के चलते मृत्यु दर में तेजी से कमी आई. इसी वजह से आबादी बढ़ने की स्पीड तेज रही. 1961 से 1971 के दशक में भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर करीब 24.8 फीसदी रही, जो देश के इतिहास में सबसे ज्यादा बताई गई है.

तब से कितना इजाफा हुआ?

1981 के बाद जनसंख्या बढ़ने की दर में धीरे-धीरे कमी आने लगी, लेकिन कुल आबादी का आधार इतना बड़ा हो चुका था कि संख्या लगातार बढ़ती रही. साल 2001 में भारत की आबादी 100 करोड़ यानी 1 अरब से ज्यादा हो गई. वहीं 2011 की जनगणना में देश की आबादी करीब 121 करोड़ दर्ज की गई थी. इस दौरान दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर घटकर 17.7 फीसदी रह गई.

यह भी पढ़ें -क्या दूसरे देश के पीएम भारतीय नेताओं पर दर्ज करा सकते हैं केस? जानें नियम

अब 147 करोड़ से ज्यादा है आबादी

2026 में भारत की आबादी करीब 147.66 करोड़ है. ऐसे में 1947 के करीब 34 करोड़ से तुलना करें तो देश की आबादी चार गुने से भी ज्यादा हो चुकी है. भारत अब दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों की लिस्ट में शामिल और उसकी आबादी दुनिया की कुल आबादी का करीब 17.8 फीसदी है.

यह भी पढ़ें -15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले