एक्सप्लोरर

महिलाओं के खिलाफ अपराध में कौन से नंबर पर आता है पश्चिम बंगाल?

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप एंड मर्डर केस ने पूरे राज्य को हिला दिया है, अभी भी कोलकाता में प्रदर्शन जारी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोलकाता में महिला क्राइम रेट कितना बढ़ा है.

कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या मामले में जोरदार विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बारे में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले कितने बढ़े हैं. 

कोलकाता

कोलकाला में दुष्कर्म और हत्या का शिकार हुई महिला डॉक्टर के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि उसे कई बार पेनिट्रेशन का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं बल्कि महिला डॉक्टर के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. रिपोर्ट से पता चलता है कि उसके साथ कितनी दरिंदगी के साथ यौन अपराध को अंजाम दिया गया है.

कोलकाता में महिला हिंसा

एनसीआरबी की साल 2023 में आई रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि दर्ज की गई थी. लेकिन शहर में क्राइम रेट कम था. कोलकाता में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि दर्ज की गई है, क्योंकि 2021 में मामलों की संख्या1,783 से बढ़कर 2022 में 1,890 हो गई थी. कोलकाता में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर प्रति लाख जनसंख्या पर 27.1 बताई गई थी. कोलकाता में 2021 में 11 बलात्कार की घटनाएं हुई थी, जो उसके 2020 के बराबर है. लेकिन 2018 में 14 रेप केस और 2017 के 15 से कम रेप के मामले सामने आए थे. 

एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में कोलकाता में हत्या के 45, हत्या के कोशिश के 135, रेप के 11 केस, महिलाओं पर हमले के 127, डकैती के 3 और चोरी के 1246 मामले दर्ज किये गये थे. रिपोर्ट में वैसे तो महिलाओं पर अपराधों की दरों में कमी नहीं हुई थी, लेकिन बढ़ते अपराधों को देखते हुए लोगों द्वारा इन आकड़ों पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में हिंसा

बता दें कि पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 के दौरान महिलाओं के खिलाफ पति और ससुराल पक्ष द्वारा घरेलू हिंसा किए जाने के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए थे. यह खुलासा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो(एनसीआरबी) की रिपोर्ट में हुआ है. एनसीआरबी के मुताबिक राज्य में 2021 में भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत 19,952 मामले दर्ज हुए थे. इस धारा को दहेज विरोधी कानून भी कहा जाता है, जिसके तहत पति और ससुराल पक्ष द्वारा महिला के खिलाफ हिंसा करने पर कार्रवाई की जाती है.

पश्चिम बंगाल के बाद 18,375 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर था, जबकि राजस्थान का स्थान तीसरा था. इस धारा के तहत 16,949 मामले पिछले साल दर्ज किए गए थे. इस सूची में गोवा सबसे निचले स्थान पर है, जहां पर 2021 में घरेलू हिंसा का केवल एक मामला सामने आया था. जबकि सिक्किम में इस धारा के तहत केवल दो शिकायतें दर्ज हुई थी. 

ये भी पढ़ें: बॉर्डर पर लगी कंटीली तारों पर क्यों टांगी जाती हैं खाली बीयर की बोतल? ये है वजह  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में धुआंधार प्रचार में जुटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में प्रचार में जुटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: डील की लड़ाई, अब देश बेचने पर आई! | PM Modi
Kanpur Lamborghini Crash: ड्राइविंग सीट पर Shivam Mishra, परिवार के दावों पर बड़ा सवाल! |
Beti का Future Secure: Delhi Sarkar की Lakhpati Bitiya Master Plan| Paisa Live
Mangal Lakshmi: 🤔Mangal-Jairaj का अनजाना मिलन, बिना चेहरा देखे शुरू हुई दुश्मनी या नई उलझन?
Kohrra 2 Review | पुलिस, Family और एक नयी Murder Mystery | Mona Singh, Varun Sobti की जबरदस्त Performance

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में धुआंधार प्रचार में जुटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में प्रचार में जुटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
Embed widget