एक्सप्लोरर

कैसे चुना जाता है न्यूयॉर्क का मेयर, कब है चुनाव; यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

Zohran Mamdani New York Mayor Election: न्यूयॉर्क में इस वक्त मेयर का चुनाव बहुत चर्चा में है. इस बार भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी मेयर कैंडिडेट हैं और वे लगभग चुनाव जीत चुके हैं.

न्यूयॉर्क में मेयर का चुनाव इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में है. इसमें एक गुजराती मुस्लिम कैंडिडेट जोहरान ममदानी छाए हुए हैं. उनके बयान, ट्रंप और भारत को लेकर उनके विचार हर तरह से वे चर्चा में हैं. ममदानी भारतीय मूल के अमेरिकी नेता हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से मेयर के उम्मीदवार की रेस में आगे निकल गए हैं. प्राइमरी चुनाव का अंतिम परिणाम जुलाई में रैंक्ड-चॉइस की आखिरी गिनती के बाद आएगा. जोहरान का न्यूयॉर्क के मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है. वहीं नवंबर में जो मेयर पद के लिए जनरल चुनाव होने हैं, उनमें भी ममदानी की जीत तय ही मानी जा रही है. अगर वाकई में ममदानी मेयर का इलेक्शन जीत गए तो वे न्यूयॉर्क के इतिहास में पहले मुस्लिम भारतीय मूल के मेयर होंगे.

कैसे चर्चा में आए जोहरान

जोहरान ममदानी की राजनीतिक यात्रा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.  जोहरान एक वक्त पर स्थानीय हिपहॉप सिंगर भी रहे हैं. साल 2020 में उनका राजनीति में असल में आगाज हुआ, जब वो न्यूयॉर्क विधानसभा के लिए चुने गए, भले ही उनके विरोधी खासतौर से पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो जोहरान को अनुभवहीन बताकर उनकी आलोचना करते रहे. जोहरान चर्चा में तब आए जब उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर के पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की. ये चर्चा उस वक्त और बढ़ गई जब उन्होंने 25 जून को डेमोक्रेटिक प्राइमरी में बड़ी बढ़त हासिल कर ली. अंतिम नतीजों की घोषणा 1 जुलाई को होनी है, लेकिन उनके विरोधी पूर्व गवर्नर कुओमो ने हार स्वीकार ली है.

कैसे होता है न्यूयॉर्क में मेयर का चुनाव

न्यूयॉर्क शहर के मेयर का चुनाव हर चार साल में नवंबर की शुरुआत में होता है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने के साल के तुरंत बाद का साल होता है. इसमें जो भी मेयर चुना जाता है, वो अगले वर्ष की शुरुआत में पदभार ग्रहण करता है. न्यूयॉर्क में मेयर के उम्मीदवारों को एक वर्ष के लिए NYC में रहना चाहिए, अमेरिकी नागरिक होना चाहिए, और कम से कम 18 वर्ष का होना चाहिए. यहां पर हर चार साल में, एक आम चुनाव और प्राइमरी चुनाव होते हैं, जो कि साल 2021 से रैंक-चॉइस वोटिंग का उपयोग करके आयोजित किए जाते हैं. न्यूयॉर्क शहर के मेयर सिटी हॉल से काम करते हैं , जो लोअर मैनहट्टन में स्थित एक ऐतिहासिक और वास्तुकला की दृष्टि से महत्वपूर्ण इमारत है.

जोहरान को लेकर क्या चर्चा है और भारत के लिए क्या विचार

जोहरान को लेकर अमेरिका की धार्मिक और नस्लीय राजनीति की बातें फिर से सामने आ रही हैं. जोहरान ममदानी जीत पर ट्रंप बिल्कुल खुश नहीं हैं और सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है वो 100% कम्युनिस्ट पागल हैं. इसके अलावा उनकी जीत को अमेरिका के लिए बड़ा खतरा भी बताया है. इसके अलावा उनको लेकर लोगों का कहना है कि 2025 में न्यूयॉर्क में मुस्लिम जिहादी को चुना जाएगा और 2040 तक वहां पर शरिया कानून का पालन करने का एलान हो जाएगा. जोहरान पीएम मोदी और बीजेपी के विरोधी हैं. उन्होंने साल 2002 में गुजारत में हुए दंगों के लिए पीएम की निंदा की और उनकी तुलना इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कर दी. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने इन देशों ने छिपा रखे हैं अपने परमाणु हथियार? जानें लिस्ट में कौन-कौन से देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
The Manipur Diaries Teaser Out: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget