Country Men Most Partners : आज के समय में अपने रिलेशनशिप और इससे जुड़े लाइफस्टाइल को लेकर दुनिया भर में सोच तेजी से बदल रही है. अलग-अलग देशों में लोगों के पर्सनल रिलेशन, शादी, और फिजिकल रिलेशन से जुड़ी आदतें भी काफी अलग होती हैं. हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने इसी विषय पर दिलचस्प जानकारी सामने रखी है कि दुनिया के किस देश के लोगों के जीवन में औसतन कितने ज्यादा पार्टनर होते हैं. यह रिपोर्ट World Population Review के तहत तैयार की गई है, जिसमें 46 देशों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया. इस अध्ययन के नतीजे कई लोगों की सोच से बिल्कुल अलग निकले हैं. तो आइए जानते हैं कि किस देश के मर्द ज्यादा पार्टनर रखते हैं.
किस देश के मर्द ज्यादा पार्टनर रखते हैं?
तुर्की के मर्द सबसे ज्यादा पार्टनर रखते हैं. यहां एक व्यक्ति की लाइफ में औसतन 14.5 पार्टनर होते हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (13.3), न्यूजीलैंड (13.2), आइसलैंड (13.0) और दक्षिण अफ्रीका (12.5) जैसे देश आते हैं. इन देशों में लोगों के बीच रिश्तों को लेकर ज्यादा खुलापन, पर्सनल फ्रीडम और सोशल एक्सेप्टेंस देखने को मिलती है, जिसकी वजह से वहां औसतन पार्टनर्स की संख्या ज्यादा होती है.
यह भी पढ़ें -Petrol History: भारत में पहली बार कब आया था पेट्रोल, जानें किस देश से किया गया था इंपोर्ट?
भारत कौन से नंबर पर है?
इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत इस सूची में सबसे नीचे 46वें नंबर पर है. यहां एक व्यक्ति के जीवनकाल में औसतन 3 पार्टनर होते हैं. इसका मुख्य कारण भारतीय समाज की पारंपरिक सोच और भारतीय समाज की पारंपरिक सोच और सांस्कृतिक मान्यताएं हैं. यहां लोग अक्सर शादी से पहले रिश्तों से दूर रहते हैं और जीवनसाथी चुनने और रिश्तों में कमिटेड रहने को ज्यादा महत्व देते हैं, इसलिए औसत पार्टनर की संख्या कम रहती है.
अमेरिका की स्थिति क्या है?
संयुक्त राज्य अमेरिका में लोग अक्सर रिश्तों और पर्सनल लाइफ को लेकर खुले विचारों वाले माने जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद यह देश ज्यादा पार्टनर की सूची में शीर्ष 10 में नहीं आता हैं. रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका इस सूची में 12वें स्थान पर है, जहां एक व्यक्ति के जीवन काल में औसतन 10.7 पार्टनर होते हैं. इसका मतलब है कि अमेरिका में औसत संख्या कुछ पश्चिमी देशों के मुकाबले कम है.
यह भी पढ़ें - दूसरे धर्म का है पार्टनर तो क्या परेशान कर सकते हैं घरवाले, जानें क्या कहता है कानून?
