एक्सप्लोरर

वायरल वीडियो में कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न पर बोल रहे युवक का संबंध भारत से है, पाकिस्तान से नहीं

कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न को लेकर बात कर रहे युवक का वीडियो पाकिस्तानी मीडिया चैनल का नहीं, बल्कि भारत का है. इसमें दिख रहा युवक भी भारत का रहने वाला है, पीओके का नहीं.

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज). कश्मीरी पंडितों को लेकर बयान देते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उनको यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने कश्मीरी पंडितों के कत्लेआम को देखा है. साथ ही वह यह भी कह रहे हैं कि हमें पहले हुई गलतियों को स्वीकार करना चाहिए. वीडियो में एंकर को भी देखा जा सकता है. इसको शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो पाकिस्तानी टीवी चैनल का है, जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में रहने वाले युवक ने कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म के बारे में बताया है.

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो पर एएनएन न्यूज़ का लोगो लगा हुआ है. यह एक भारतीय चैनल है, जो जम्मू-कश्मीर में है. इसमें दिख रहे युवक का नाम जावेद बेग है, जो गुलमर्ग के पास के रहने वाले हैं. वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. विश्वास न्यूज पहले भी इस दावे की पड़ताल कर चुका है.

वायरल पोस्ट

एक्स यूजर Jitendra pratap singh ने 19 मार्च को वीडियो को पाकिस्तानी मीडिया का बताते हुए शेयर (आर्काइव लिंक) किया.

https://twitter.com/jpsin1/status/1902196406896787843

फेसबुक यूजर Pravin deshbhakt ने इस वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

“भारत के इलाके का एक कश्मीरी मुस्लिम जो अब पाक अधिकृत कश्मीर में रहता है उसने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर जो सच्चाई बताई काश ऐसी सच्चाई बताने की हिम्मत भारतीय चैनल पर कश्मीर के दूसरे मुसलमान भी कर सकते”

वीडियो में दिख रहा युवक कह रहा है कि उन्होंने कश्मीरी पंडितों के कत्लेआम को देखा है. मारे जाने वाले लोग किसी कश्मीरी मुस्लिम को नहीं मार रहे थे, वे निहत्थे थे. वह नरसंहार नहीं है तो क्या है. कश्मीरी पंडितों को मारने वाले हमारे ही साथ के थे. जो हमारे वालिद साहब के दौर में गलतियां हुई हैं, हमको यह स्वीकार करना है कि वे गलतियां हुई हैं.

vishvasnews

पड़ताल

वायरल वीडियो पर एएनएन न्यूज का लोगो लगा हुआ है. इस आधार पर गूगल पर सर्च किया. ANN News Kashmir नाम के यूट्यूब चैनल पर 15 मार्च 2022 को यह वीडियो अपलोड है. इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “1990 के दौरान कश्मीरी पंडितों की हत्या के लिए कश्मीरी मुसलमान भी समान रूप से जिम्मेदार- जावेद बेग, राजनीतिक कार्यकर्ता”.

यूट्यूब चैनल के बारे में लिखा है कि आलिमी न्यूज नेटवर्क (एएनएन न्यूज) जम्मू और कश्मीर का टीवी न्यूज चैनल है.

vishvasnews

इसमें दी गई वेबसाइट पर श्रीनगर का पता दिया गया है.

vishvasnews

इसके अबाउट अस सेक्शन में लिखा है, एएनएन न्यूज भारत में एक कमर्शियल टेलीविजन समाचार नेटवर्क है, जिसे ‘आलिमी न्यूज नेटवर्क’ प्राइवेट लिमिटेड कॉरपोरेशन द्वारा चलाया जाता है. इसका मुख्यालय श्रीनगर में है.

vishvasnews

इस बारे में हमने एएनएन न्यूज के एडटिर इन चीफ तारिक भट से बात संपर्क किया. उनका कहना है कि वीडियो में दिख रहे एंकर वह ही हैं. यह एक कश्मीर बेस्ड न्यूज चैनल है. इसके पाकिस्तानी होने का दावा गलत है. उन्होंने उस समय कश्मीर के ही जावेद बेग से बात की थी.

हमने जावेद बेग से भी संपर्क किया. उन्होंने कहा कि वह पीओके में नहीं रहते हैं. वह गुलमर्ग के पास में रहते हैं. यह रिकॉर्डिंग श्रीनगर में हुई थी. यह चैनल भी भारतीय है, पाकिस्तानी नहीं.

वीडियो को गलत दावे से शेयर करने वाले एक्स यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया. एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.

निष्कर्ष: कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न को लेकर बात कर रहे युवक का वीडियो पाकिस्तानी मीडिया चैनल का नहीं, बल्कि भारत का है. इसमें दिख रहा युवक भी भारत का रहने वाला है, पीओके का नहीं.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले vishvasnews पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement
Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, काजोल संग दिए राज-सिमरन जैसे पोज
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, कही दिल की बात
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
Embed widget