ट्विंकल खन्ना(Twinkle Khanna) और करण जौहर (Karan Johar) दोनों एक विज्ञापन में नज़र आ रहे हैं और दोनों की शानदार केमिस्ट्री फैन्स को बेहद पसंद आ रही है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ये दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और ये काफी करीबी दोस्त भी हैं. कुछ साल पहले ट्विंकल ने एक इंटरव्यू में करण से अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए बताया था कि करण और वो जब साथ में बचपन में स्कूल में पढ़ते थे तो करण को उनपर क्रश हुआ करता था, यहां तक कि करण ने उनसे अपने प्यार का इज़हार भी किया था. करण ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वह जीवन में शादी करते तो वो लड़की ट्विंकल खन्ना ही होतीं.
आपको बता दें कि करण ने जब फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था तो उन्होंने फिल्म में ट्विंकल को टीना का रोल ऑफर किया था लेकिन ट्विंकल ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था जिसके बाद ये रोल रानी मुखर्जी के हिस्से चला गया था औ उनकी किस्मत चमक गई थी.
