Sanjay Dutt Love Life: संजय दत्त को ना सिर्फ उनकी बेहतरीन एक्टिंग बल्कि पर्सनल लाइफ के लिए भी जाना जाता है. संजय दत्त की पहली शादी ऋचा शर्मा से हुई थी. आज हम आपको संजय दत्त और उनकी वाइफ ऋचा की लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाएंगे जिसने एक समय खूब सुर्खियां बटोरीं थीं. दरअसल, संजय दत्त की वाइफ ऋचा को एक गंभीर बीमारी थी जिसके इलाज के लिए वे अमेरिका में थीं. इस बीच संजय दत्त यहां बॉलीवुड में एक के बाद एक कई हिट फ़िल्में दे रहे थे. इसी बीच ऐसी ख़बरें उड़ीं कि संजय दत्त का अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ अफेयर चल रहा है. कहते हैं कि यह बात जब संजय दत्त की बीमार वाइफ ऋचा को पता चली तो वे अपना इलाज बीच में ही छोड़कर अमेरिका से भारत आ गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त की दिलफेंक आशिक की इमेज से ऋचा भी वाकिफ थीं.
यही वजह थी कि जब उन्हें एक्टर के माधुरी दीक्षित के साथ अफेयर की खबर पता चली तो वे सीधे भारत चली आईं. हालांकि, यहां आकर भी ऋचा की मुश्किलें कुछ कम नहीं हुईं, कहते हैं संजय दत्त अपनी बीमारी वाइफ को रिसीव करने एयरपोर्ट तक नहीं गए थे.
